Haryana News In Hindi : haryana lok sabha elections haryana vip seat rohtak bjp yet to file nomination - News Summed Up

Haryana News In Hindi : haryana lok sabha elections haryana vip seat rohtak bjp yet to file nomination


Dainik Bhaskar Apr 20, 2019, 04:46 PM ISTकुरुक्षेत्र में नायब सैनी, करनाल में संजय भाटिया और हिसार में बृजेंद्र सिंह ने दाखिल किया नामांकनपानीपत। अभी तक जहां कुछ पार्टियां अपने उम्मीदवार तक घोषित नहीं कर पाई है। वहीं भाजपा के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। अब प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही रोहतक लोकसभा के उम्मीदवार का पर्चा भरा जाना बाकी है। उनका नामांकन भी 22 अप्रैल को होगा। शनिवार को कुरुक्षेत्र में नायब सैनी, करनाल में संजय भाटिया और हिसार में बृजेंद्र सिंह ने पर्चा भरा, इससे पहले भाजपा के 5 उम्मीदवार शुक्रवार और 1 उम्मीदवार गुरुवार को नामांकन कर चुके हैं।कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी का नामांकन दाखिल करवाने सीएम मनोहर लाल खुद पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा और विधायक पवन सैनी साथ रहे। इस दौरान सीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।वहीं चौधरी बीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह का हिसार सीट पर नामांकन दाखिल करवाने राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक प्रेमलता पहुंची। नामांकन के बाद उन्होंने शहर में रोड शो भी निकाला।करनाल सीट पर चुनाव मैदान में उतरे संजय भाटिया के नामांकन के दौरान सीएम मनोहर लाल, परिवहन मंत्री कृष्णपाल गुज्जर, मंत्री कर्णदेव कम्बोज, पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी मौजूद रही। तीनों जगह भाजपा ने जीत का दावा किया।


Source: Dainik Bhaskar April 20, 2019 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */