भाजपा से महिपाल ढांडा उतरे हैं, जजपा से देवेंद्र कादयानDainik Bhaskar Oct 20, 2019, 04:06 AM IST2009 के चुनाव में निर्दलीय ओमप्रकाश जैन यहां से पहली बार विधायक बने। 2014 बीजेपी से महिपाल ढांडा ने बाजी मारी। इस बार फिर भाजपा ने उन पर दांव लगाया है। यहां जीत और हार का फैसला जाट वोटर करते हैं। हलका में 41 हजार के करीब जाट वोटर हैं। अब इनका रुझान किस तरफ रहेगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन चर्चाएं जेजेपी की भी हैं। वहीं, महिपाल ढांडा अपना समीकरण बुनने में लगे हैं। यहां बैकवर्ड के 65 हजार और एससी 63 हजार के करीब वोटर हैं। पढ़िए... रोहताश शर्मा की रिपोर्टपानीपत. भाजपा से जहां महिपाल ढांडा उतरे हैं वहीं जजपा से देवेंद्र कादयान, इनेलो से कुलदीप राठी और बसपा से बलकार मलिक हैं। कांग्रेस ने ओपी जैन को टिकट दिया है। पानीपत ग्रामीण में 41 हजार जाट वोट हैं। अब इनका रुझान किस तरफ रहेगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन चर्चाएं जेजेपी की भी हैं। वहीं महिपाल ढांडा अपना समीकरण बुनने में लगे हैं।इनेलो और बसपा प्रत्याशी यहां अपनी पार्टी कैडर के वोट ही ले पाएंगे। हलके में करीब 12 हजार वोटर ब्राह्मण हैं। ब्राह्मण समाज से निर्दलीय संदीप भारद्वाज चुनाव मैदान में हैं। दस हजार के करीब मुसलमान वोटर हैं। बैकवर्ड के 65 हजार और एससी 63 हजार के करीब वोटर हैं। यहां पर जिस भी तरफ एससी और बीसी वोटर जाएगा, वही प्रत्याशी चुनाव जीतेगा।कांग्रेस प्रत्याशी ओपी जैन शहर के साथ लगती 79 कॉलोनियों में अपनी नींव बना रहे हैं। सिवाह के अंकित और अमित ने बताया कि चारों पार्टियों में जाट प्रत्याशी आने से मुकाबला रोमांचक है। उग्राखेड़ी गांव के लोग राजनीति में अच्छी रुचि लेते हैं। पिछले चुनाव में इसी गांव के निशान सिंह इनेलो के प्रत्याशी थे। पुराने बस अड्डे के पास पूर्व सरपंच राजकुमार मलिक ने बताया कि पिछले प्लान में विकास कार्यों में भेदभाव हुआ है। पूर्व सरपंच जीत सिंह ने बताया कि इस सीट पर जातिय समीकरण हावी रहेंगे।
Source: Dainik Bhaskar October 19, 2019 22:30 UTC