Haryana News In Hindi : Gannaur: 4 times losing weight, of feeding Nirmal for the first time - News Summed Up

Haryana News In Hindi : Gannaur: 4 times losing weight, of feeding Nirmal for the first time


अबकी बार किसकी गाड़ी जाएगी चंडीगढ़, 9 उम्मीदवार मैदान में, कौन मारेगा बाजीयहां चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।Dainik Bhaskar Oct 21, 2019, 07:32 AM ISTपानीपत. यहां मुकाबला कांग्रेस के कुलदीप शर्मा और भाजपा की निर्मल चौधरी में है। चौधरी पिछली बार इनेलो से मैदान में थी। दोनों बाहरी हैं। शर्मा लगातार दो बार यहां से विधायक बने हैं। तो गुड़गांव में रहने वाली निर्मल यहां की बेटी है। पढ़िए मनोज कुमार की रिपोर्ट...पानीपत। गन्नौर सीट का जितना रोचक इतिहास है, उससे कहीं दिलचस्प इस बार चुनाव है। 1952 में संयुक्त पंजाब के वक्त हुए पहले चुनाव से अस्तित्व में रही गन्नौर सीट को हरियाणा बनने के बाद 1967 में पहली बार हुए आम चुनाव में समाप्त कर दिया था। 42 साल बाद 2009 में इसका फिर जन्म हुआ। जाट बाहुल्य क्षेत्र में कुल 1.74 लाख मतदाताओं में करीब 50 % वोट जाटों के हैं। दूसरे नंबर पर लगभग 20 % वोट ब्राह्मणों के हैं। चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी की चाबी इन्हीं के पास है।2009 से कांग्रेस यहां सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाते हुए सीट पर कब्जा करती आ रही है। कुछ इसी प्रकार भाजपा ने भी कार्ड खेला है। करनाल के कुलदीप शर्मा यहां हैट्रिक लगाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ भी माना जाता है, हालांकि हुड्‌डा लोकसभा चुनाव में यहां से पिछड़ गए थे। कुलदीप को ब्राह्मणों के साथ हुड्‌डा के नाम पर जाट वोट भी मिलते रहे हैं। इस बार भाजपा ने जाट समुदाय से निर्मल चौधरी को उतारा है, जो 2014 में इनेलो की टिकट पर शर्मा के सामने दूसरे नंबर पर रही थी। इससे पहले एक बार हजकां की टिकट पर तो दो बार निर्दलीय मैदान में उतर चुकी हैं।वे 2000 से लगातार चुनाव लड़ रही हंै, लेकिन जीत नहीं पाईं। सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक उनके लिए प्रचार में जुटे हैं। बड़ी बात यह है कि चौधरी के समर्थन में उनके नाम की घोषणा के बाद कोई बड़ा चेहरा प्रचार के लिए नहीं आया। हालांकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ लगते विधानसभा क्षेत्र गोहाना में रैली जरूर की थी। इधर, कुलदीप शर्मा के लिए हुड्‌डा से लेकर उनके बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा और सैलजा तक ने दौड़ लगाई है। जजपा ने पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक के भाई रणधीर सिंह मलिक को उतारा है। इनेलो ने बिजेंद्र शेखपुरा को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो निर्मल चौधरी के मायके वाले गांव से ही हैं।


Source: Dainik Bhaskar October 20, 2019 22:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */