आज चंद्रमा का संचार मिथुन राशि से कर्क राशि में होने जा रहा है। अपनी राशि में चंद्रमा का प्रवेश शुभ फलदायी रहेगा। कुछ लोगों को परेशानियों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह का आरंभ शुभ होने से आनंदित होंगे। देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा।मेष राशि वालों का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। किसी धार्मिक स्थल या कार्यक्रम में उपस्थित होने का मौका मिल सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।
Source: Navbharat Times October 20, 2019 21:56 UTC