Haryana News In Hindi : Haryana Assembly Election 2019 Voting Live Updates: Haryana BJP, Congress to fight for 90 seats - News Summed Up

Haryana News In Hindi : Haryana Assembly Election 2019 Voting Live Updates: Haryana BJP, Congress to fight for 90 seats


1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता करेंगे मतदान2014 में 1351 उम्मीदवारों ने लड़ा था विधानसभा चुनावDainik Bhaskar Oct 21, 2019, 11:49 AM ISTपानीपत। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। तीन घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद करीब 8.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। मौसम में आई हल्की ठंडक का असर मतदान प्रतिशत में भी देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर कतारें कम लंबी थी लेकिन 9 बजे के बाद लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। कुछ जगह देरी से मतदान शुरू होने की सूचना मिल रही है। गढ़ी-सांपला-किलोई के मोरखेड़ी गांव में बने बूथ नंबर 159 पर मशीन खराब होने की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। अभी तक पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।1169 प्रत्याशी हैं मैदान मेंचुनाव मैदान में 1169 प्रत्याशी हैं, जो पिछली बार से 182 कम हैं। 2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार रखे हैं, लेकिन जजपा के 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। उनके एक उम्मीदवार ने अपना समर्थन वापिस ले लिया था। वहीं इनेलो, अकाली दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।ये हैं कुल मतदाताहरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता, 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता और 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।ये हैं मतदाता केंद्रराज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा चुनावों के लिए कुल 29400 बैलेट यूनिट, 24899 कंट्रोल यूनिट और 27611 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।ये हैं हरियाणा की सबसे हॉट सीटपंचकूला विधानसभा - ज्ञानचंद गुप्ता (भाजपा) टक्कर चंद्रमोहन बिश्नोई (कांग्रेस)अम्बाला कैंट - अनिल विज (भाजपा) टक्कर चित्रा सरवारा (आजाद)पिहोवा - मनदीप चट्ठा (कांग्रेस) टक्कर संदीप सिंह (भाजपा)करनाल - मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) टक्कर त्रिलोचन सिंह (कांग्रेस)कैथल - रणदीप सिंह सुरजेवाला (कांग्रेस) टक्कर लीला राम (भाजपा)बरोदा - योगेश्वर दत्त (भाजपा) टक्कर श्रीकृष्ण हुड्डा (कांग्रेस)उचाना कलां - प्रेमलता (भाजपा) टक्कर दुष्यंत चौटाला (जजपा)सिरसा - प्रदीप रातुसरिया (भाजपा) टक्कर गोपाल कांडा (हलोपा)ऐलनाबाद - अभय चौटाला (इनेलो) टक्कर पवन बैनीवाल (भाजपा)आदमपुर - कुलदीप बिश्नोई (कांग्रेस) टक्कर सोनाली फौगाट (भाजपा)नारनौंद - कैप्टन अभिमन्यु (भाजपा) टक्कर रामकुमार गौतम (जजपा)तोशाम - किरण चौधरी (कांग्रेस) टक्कर शशि रंजन परमार (भाजपा)गढ़ी-किलोई-सांपला - भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) टक्कर सतीश नांदल भाजपा)महेंद्रगढ़ - रामबिलास शर्मा (भाजपा) टक्कर रावदान सिंह (कांग्रेस)2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम


Source: Dainik Bhaskar October 20, 2019 21:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */