Haridwar Ganga Snan Youth Missing - News Summed Up

Haridwar Ganga Snan Youth Missing


हरिद्वार की फाइल फोटो।हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में बह गया, जिसके बाद से वह लापता है। युवक बागेश्वर जिले का रहने वाला है और यहां एक आश्रम में रहकर पूजा-पाठ की शिक्षा ले रहा था। घटना के बाद से जल पुलिस और SDRF की टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं, ले. लापता युवक की पहचान नवीन चंद पाठक (26) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बागेश्वर का निवासी है। वह पिछले तीन महीनों से उत्तरी हरिद्वार के विवेकस्थली आश्रम, भूपतवाला में रहकर पूजा-पाठ की विद्या सीख रहा था।युवक की तलाशी में जुटी टीमेंप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार देर शाम नवीन परमार्थ घाट पर पहुंचा था। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद वह गंगा स्नान करने लगा। नवीन ने दो बार सकुशल डुबकी लगाई और वापस आ गया, लेकिन जैसे ही वह तीसरी बार स्नान करने के लिए गंगा में उतरा, पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में ओझल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार देर शाम तक एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को भी दिनभर खोजबीन की गई, लेकिन शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घाटों के आसपास और गंगा के बहाव क्षेत्र में टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि युवक का पता लगाया जा सके।


Source: Dainik Bhaskar April 06, 2026 05:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */