HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: लखीसराय में लाठीचार्ज, शेखपुरा में लाटरी से निकला नतीजा - News Summed Up

HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: लखीसराय में लाठीचार्ज, शेखपुरा में लाटरी से निकला नतीजा


HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: लखीसराय में लाठीचार्ज, शेखपुरा में लाटरी से निकला नतीजाHIGHLIGHTS Bihar Panchayat Chunav Result बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण की मतगणना के रिजल्‍ट लगातार आते जा रहे हैं। अभी तक के परिणाम को देखें तो निवर्तमान जिला परिषद सदस्‍य मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य एवं पंच बड़े पैमाने पर चुनाव हारते जा रहे हैं।पटना, जागरण टीम। बिहार में छठे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना में गांव की सरकार में जनता ने नए चेहरों पर ज्यादा भोरास जताया है। लखीसराय में काउंटिंग के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मुखिया समर्थकों के हंगामे के बाद यहां पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं नवादा में मतगणना के दौरान भोजन नहीं मिलने की वजह से कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शेखपुरा की ओनामा पंचायत में मुखिया का चुनाव परिणाम लाटरी से निकला गया, जिसमें निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु कुमार को विजयी रहे। मतगणना के पल-पल के अपडेट के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result 2021 LIVE UPDATES05.21 PM पटना के मसौढ़ी प्रखंड की दौलतपुर पंचायत से मंजुषा देवी ने मुखिया पद का जीता चुनाव। मंजुषा देवी ने रेणु देवी को 359 मतो से मात दी है।04.43 PM- पटना के मसौढ़ी प्रखंडी की बारा पंचायत से रीना देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है।04.01 PM- लखीसराय में मतगणना केन्द्र पर मुखिया समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जानकारी के मुताबिक पॉलिटेक्निक कालेज काउंटिंग सेंटर पर मुखिया समर्थकों के लगातार हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू करने के लिए बल प्रयोग किया।3.42- PM मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड की बीपट्टी पंचायत से रिजल्ट आ गया है। मो. जैनुद्दीन ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है।3.32 PM- पटना के मसौढ़ी प्रखंड की खराट पंचायत से लक्ष्मी देवी ने निर्वतमान मुखिया को मात दे दी है। लक्ष्मी देवी 635 मतो से मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।3.25 PM- पटना के मसौढ़ी प्रखंड की चपौर पंचायत से श्वेता सिन्हा ने मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कुसुम देवी को मात दी है।3.00 PM- नवादा के मेसकौर में सुरेन्द्र राजवंशी जिला परिषद पद का चुनाव जीत गए हैं। सरेन्द्र राजवंशी को 9238 वोट मिले। उन्होंने गणेश रविदास को मात दी है।02:47 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना के करीब छह घंटे बीत चुके हैं। इस दौरान नतीजे लगातार आते जा रहे हैं। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक जुटे हुए हैं। सुरक्षा बल अलर्ट मोड में हैं।02:35 PM- गया के बांके बाजार प्रखंड की लुटुआ पंचायत से जितेंद्र कुमार मुखिया निर्वाचित। उन्होंने सुरेंद्र कुमार को हराया। गया की तिलैया पंचायत से अशोक यादव विजयी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शहरेयार आलम खान रहे।02:10 PM- बेतिया के लौरिया प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड प्रमुख शम्भू नाथ तिवारी पांचवी बार पंचायत समिति सदस्य बने। इस बार धोबनी पंचायत से उन्‍होंने रवि शंकर मिश्र को हराया।02:02 PM- पटना के मसौढ़ी प्रखंड की भगवानगंज पंचायत के नरेंद्र कुमार मुखिया निर्वाचित। नरेंद्र कुमार ने विश्राम प्रसाद को शिकस्त दी। मसौढ़ी की कराय पंचायत से पिंकू कुमार, पारथू से पिंकी देवी, भगवानगंज से नरेंद्र कुमार, केवड़ा से सतेंद्र दास मुखिया बने। पुनपुन की कल्याणपुर बेहरावां पंचायत से रवि कुमार, डुमरी से रूबी देव तथा पोठही से टीलेश्वरी देवी मुखिया के चुनाव में विजयी।01:50 PM- वैशाली के राजापाकर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 से गुंजा कुमारी विजयी। गुंजा कुमारी भाजपा नेता सौरभ शर्मा की पत्नी हैं। गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड की पैकौली बदो पंचायत में मुखिया पद पर ग़ुलाम रसूल जीते। गोपालगंज की चुरामन पंचायत में मुखिया पद पर मोबसीर हुसैन जीते।01:45 PM- शेखपुरा जिला परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने शेखोपुरसराय जिला परिषद सीट से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शबनम लता को पराजित किया।01:35 PM- शेखुपरा की बेलाव पंचायत से निवर्तमान मुखिया पिंटू रविदास को पराजित कर रघुनाथ मांझी ने विजय हासिल की। शिवहर की बसंतपट्टी पंचायत (क्षेत्र संख्या- चार) से पंचायत समिति सदस्य पद पर अमृता कुमारी जीतीं। शिवहर की बराही जगदीश पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुनील राय को वीरेंद्र पासवान ने पराजित कर दिया। शिवहर की दोस्तियां पंचायत से मुखिया पद पर सुनैना देवी जीतीं।01:30 PM- शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड की ओनामा पंचायत में मुखिया का चुनाव परिणाम लाटरी से निकला। मतगणना में दोनों प्रमुख प्रत्याशी पूर्व मुखिया श्यामसुंदर सिंह एवं निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु सिंह को 1326-1326 मत मिले। टाई हो जाने के कारण चुनाव परिणाम की घोषणा लाटरी से की गई, जिसमें निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु कुमार को विजयी रहे।01:20 PM- नवादा जिले की सिरदला दक्षिणी जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 7 से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से सिंकी कुमारी को जीत मिली है। उधर, कटिहार केबरारी प्रखंड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से जिला परिषद पद पर शमा परवीन विजयी रहीं।01:10 PM- मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव में निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की हार का क्रम जारी है। अभी तक साहेबगंज में निवर्तमान मुखिया हारे, मोतीपुर में चार में एक की ही बच सकी कुर्सी।12:55 PM- मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की जटौलिया पंचायत से मनटुन कुमार चौधरी मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की कोरीगावा पंचायत से अर्चना सिंह विजयी रहीं हैं।12.43 PM- बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड की कोरई पंचायत से संतोष कुमार झा ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 1876 मत मिले।12.28 PM- मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रंखंड के हरनाही पंचायत से गुलाब देवी मखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।12.13 PM- शिवहर की बसंतपट्टी पंचायत से संजय कुमार मुखिया पद


Source: Dainik Jagran November 13, 2021 09:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...