Grammys 2020: रेड कार्पेट पर दिखा प्रियंका का बोल्ड अवतार, अवार्ड नाइट में निक संग लूटी महफिल, फोटो वायरल - News Summed Up

Grammys 2020: रेड कार्पेट पर दिखा प्रियंका का बोल्ड अवतार, अवार्ड नाइट में निक संग लूटी महफिल, फोटो वायरल


Grammys 2020: रेड कार्पेट पर दिखा प्रियंका का बोल्ड अवतार, अवार्ड नाइट में निक संग लूटी महफिल, फोटो वायरलनई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेश्नल पॉवर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ग्रैमी 2020 रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। पॉवल कपल ने ग्रैमी 2020 के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपने ओर खींचा। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने ड्रेसिंग सेंसे से एक बार​ फिर सभी को पीछे छोड़ दिया। इवेंट में सभी की नजर सिर्फ प्रियंका और निक पर ही ठहर कर रह गईं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने संगीत के सबसे बड़े अवार्ड नाइट के 62 वें संस्करण के लिए लॉस एंजेलिस स्टेपल्स सेंटर में एक हेड-टर्निंग में एंट्री की। इस दौरान प्रियंका काफी बोल्ड लुक में नजर आईं। अवार्ड नाइट से प्रियंका और निक की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।प्रियंका चोपड़ ने कुछ ही घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैमी 2020 रेड कार्पेट से अपनी और निक की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- This guy. #Grammys2020' एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ने रेड का​र्पेट पर अपना जलवा बिखेरा हो। इससे पहले भी कई बार वह अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर चुकी हैं।तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने देख सकते हैं कि ने डीप नेक लाइन का का व्हाइट गाउन पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग डायमेंड इयररिंग पहनी हुई है। वहीं अपने बालों को खुला रखा है जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है। वहीं निक गोल्डन कलर के सूट में नजर आ रहे हैं।Posted By: Priti Kushwahaडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 27, 2020 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */