खास बातें भंडारा जिले की तुमसर तहसील के गांव में घुस आया था बाघ बाघ को गांव में घुस देख बड़ी संख्या लोग जमा हो गए थे बाघ ने हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दियामहाराष्ट्र के भंडारा जिले की तुमसर तहसील के एक गांव में शनिवार को एक बाघ घुस आया. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बाघ सड़क के दोनों तरफ बसे गांव में कभी इधर आ रहा है कभी उधर जा रहा है. बाघ को दौड़ता देख लोग शोर मचा रहे हैं और कुछ उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं. तभी लोगों की एक भीड़ बाघ की तरफ झपटी और बाघ दबोचे हुए व्यक्ति को छोड़कर खेतों की और दौड़ गया.
Source: NDTV January 27, 2020 03:11 UTC