गोरखपुर: सीओ कैंट अरुण एस ने बताया कि सूबा बाजार निवासी रामचंद्र गुप्ता की चौराहे पर ही चंद्रा ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। दो दिन पहले दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि दुकान में काम करने वाले आशीष पासवान निवासी कुरमौल बहरामपुरऔर सोनू विश्वकर्मा निवासी सूबाबाजार ने ही चोरी की है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। आरोपितों की निशानदेही पर दुकान से चोरी हुआ सामान बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि सोनू विश्वकर्मा के विरुद्ध पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
Source: Dainik Jagran April 07, 2026 17:29 UTC