Bhopal Big Pond Encroachment Demolition - News Summed Up

Bhopal Big Pond Encroachment Demolition


Hindi NewsLocalMpBhopalBhopal Big Pond Encroachment Demolition | Bhadbhada Actionभोपाल के बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण पर JCB चली: दुकान-मकान तोड़ने पर कांग्रेस का विरोध; सैर सपाटा पहुंची टीम, FTL के दायरे से हटेगा निर्माण;भोपाल 1 दिन पहलेकॉपी लिंकभदभदा क्षेत्र में कार्रवाई करता अमला।भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू कर दी। भदभदा क्षेत्र में टीम पहुंची और 9 दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने तालाब के चारों ओर कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिन्हें अगले 15 दिनों में हटाया जाएगा। दुकान और मकान को तोड़ने का कांग्रेस ने विरोध किया। वहीं, सैर सपाटा के एफटीएल के दायरे में आ रहे निर्माण को भी तोड़ा जाएगा। एसडीएम अर्चना शर्मा ने यहां पहुंचकर निरीक्षण भी किया।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने (16 मार्च 2022) के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे। बड़ा तालाब के FTL (फुल टैंक लेवल) से 50 मीटर तक के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है।पिछले दो महीने से जिला प्रशासन अतिक्रमण को चिह्निंत कर रहा था। टीटी नगर एसडीएम वृत्त के गौरा गांव, बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा कब्जे सामने आए थे। वहीं, बैरागढ़, बहेटा में भी लोगों ने तालाब की सीमा पर निर्माण कर लिए हैं।एसडीएम अर्चना शर्मा द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुटी, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।लिस्टेड अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की गई है।प्रशासन की चेतावनी, लोगों ने हटाने का काम शुरू किया भदभदा क्षेत्र में बड़ा तालाब में आ रहे मकान और दुकानों को लेकर एसडीएम अर्चना शर्मा ने नोटिस दिए थे। इसके चलते सोमवार को कई लोगों ने अपने हाथों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। मौके पर काफी भीड़ भी इकट्‌ठा हो गई। इसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि, किसी भी प्रकार के हंगामे की स्थिति में कार्रवाई की जा सके।किस दिन, कहां होगी कार्रवाई? 10 अप्रैल : हलालपुरा- चिह्नित कब्जों परहलालपुरा- चिह्नित कब्जों पर 11 अप्रैल : बैरागढ़-काशियाना बंगले के पीछेबैरागढ़-काशियाना बंगले के पीछे 12-13 अप्रैल : सेवनिया गोंड-सरकारी व निजी जमीन से अतिक्रमण हटेंगेसेवनिया गोंड-सरकारी व निजी जमीन से अतिक्रमण हटेंगे 15-16 अप्रैल : बैरागढ़-मकान, मैरिज गार्डन सहित निर्माण हटेंगेबैरागढ़-मकान, मैरिज गार्डन सहित निर्माण हटेंगे 17 अप्रैल : हुजूर तहसील- सरकारी भूमि परहुजूर तहसील- सरकारी भूमि पर 18-19 अप्रैल : टीटी नगर-शेष कब्जे हटेंगेटीटी नगर-शेष कब्जे हटेंगे 20 अप्रैल : बैरागढ़-बचा हुआ अतिक्रमणबैरागढ़-बचा हुआ अतिक्रमण 21 अप्रैल : हुजूर तहसील-अंतिम कार्रवाईकई निर्माण तोड़े गए हैं।गांवों में सबसे ज्यादा कब्जे टीटी नगर एसडीएम सर्कल के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण सामने आए हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर निर्माण किए गए हैं।वन विहार नेशनल पार्क क्षेत्र में भी सीमांकन के दौरान करीब 2.5 किमी में 100 से ज्यादा पिलर लगाए जाने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्माण वेटलैंड नियमों के खिलाफ हो सकता है।मामला NGT तक पहुंचने की तैयारी पर्यावरणविद् राशिद नूर के मुताबिक मामला गंभीर है और इसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में उठाया जाएगा।कार्रवाई का कांग्रेस ने जताया विरोध भदभदा चौराहा से लगी दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई को कांग्रेस ने गलत बताते हुए विरोध जताया है। कांग्रेस के वार्ड-24 से अध्यक्ष शोएब खान ने रहवासियों के साथ विरोध किया। कहा कि सिर्फ गरीबों पर ही कार्रवाई की जा रही है, जबकि आलिशान घर, होटलें भी बनी हुई है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।.


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 17:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */