Gold Rate Today: सोना खरीदने का गोल्डन चांस, 9000 रुपये से अधिक गिर चुकी है कीमत - News Summed Up

Gold Rate Today: सोना खरीदने का गोल्डन चांस, 9000 रुपये से अधिक गिर चुकी है कीमत


पिछले हफ्ते 2000 रुपये सस्ता हुआ सोना वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में 5 फीसदी कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते सोने की कीमत (Rate of Gold) में गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले शुक्रवार को सोने का बंद भाव 48844 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि इस हफ्ते शुक्रवार को यह 46738 रुपये रह गया। इस तरह पूरे हफ्ते इसमें 2106 रुपये की गिरावट आई। यह गिरावट सोमवार को बजट घोषणाओं के साथ शुरू हुई और शुक्रवार तक जारी रही।9000 रुपये की गिरावट पिछले हफ्ते सोने की वायदा कीमतों में भी गिरावट का दौर रहा। एमसीएक्स (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले हफ्ते 49096 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस शुक्रवार को इसका बंद भाव 48080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस तरह पूरे हफ्ते इसमें 2016 रुपये की गिरावट आई। शुक्रवार को इसमें 115 रुपये की तेजी आई। अगस्त में सोना 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद इसमें करीब 9000 रुपये की गिरावट आई है।कस्टम ड्यूटी में कटौती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती की घोषणा की। सीतारमण ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। इस तरह से अब सोने और चांदी पर सिर्फ 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी होगी। इससे सोने और चांदी की कीमतों में कमी आएगी।2020 में 28 फीसदी महंगा हुआ सोना पिछला साल सोने के लिए बहुत ही शानदार (Gold Price in 2020) साबित हुआ है। बीते साल सोने की कीमत करीब 28 फीसदी तक बढ़ी। अगस्त के महीने में तो सोने-चांदी ने एक नया रेकॉर्ड ही बना दिया था और अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया था। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही सोने की कीमत बढ़ी। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ। इससे पहले 2019 में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में थी।इंटरनैशनल स्तर पर क्या है स्थिति भारत में सोने की कीमत ग्लोबल ट्रेंडस से प्रभावित होती हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी के लिए मुश्किल हो गई है। इसके अलावा दुनियाभर में कम ब्याज दरों और यूएस डॉलर में कमजोरी सोने के लिए सकारात्मक हो सकती है। अभी गोल्ड स्पॉट 1900 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। इस साल यह 1980 डॉलर और फिर 2050 डॉलर तक जा सकती है।शेयर और रियल एस्टेट के मुकाबले सोना रियल एस्टेट की तुलना में सोने ने काफी अधिक रिटर्न दिया है। रियल एस्टेट की कीमतों में पिछले कुछ समय से ठहराव आ गया है। होम प्राइस इंडेक्स 2020-21 की दूसरी तिमाही में 1.1 फीसदी बढ़ा जबकि उससे पिछली तिमाही में यह 2.8 फीसदी और पिछले साल की समान तिमाही में 3.3 फीसदी बढ़ा था। 2020 में गोल्ड ने सभी एसेट क्लास में सबसे अच्छा रिटर्न दिया। इसने शेयर और रियल एस्टेट से अच्छा रिटर्न दिया। पिछले साल बीएसई सेंसेक्स ने 15.75 फीसदी रिटर्न दिया।


Source: Navbharat Times February 08, 2021 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */