कल भी गिरा था सोना कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.48 प्रतिशत की हानि के साथ 48,905 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 238 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की हानि के साथ 48,905 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 4,347 लॉट के लिये कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.01 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,854.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।सर्राफा बाजार में भी सोने में आई गिरावट दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 231 रुपये की गिरावट के साथ 48,421 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी है। सोने पिछले कारोबारी सत्र में 48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 256 रुपये टूटकर 65,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गयी। पिछला बंद भाव 65,870 रुपये प्रति किलोग्राम का था। बुधवार को आरंभिक कारोबार के दौरान रुपये में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की तेजी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की बहुमूल्य धातुओं के भाव क्रमश: 1,850 डॉलर और 25.41 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे। मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी के अनुसार, ‘‘आज दिन के उत्तरारर्द्ध में सामने आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के संबंध में फैसले आने से पहले सोने की कीमतों में स्थिरता रही जहां निवेशकों को दुनिया की विशालतम अर्थव्यवस्था की ओर से एक प्रोत्साहन पैकेज मिलने का इंतजार है।’’2021 में 63 हजार तक जा सकता है सोना Gold Price in 2021: साल 2020 में सोने में तगड़ी बढ़त देखने को मिली, 2019 में भी सोना खूब चमका था और अब माना जा रहा है कि इस साल (Gold Price in new year) 2021 में भी सोने की चमक बढ़ेगी। अभी सोना 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, लेकिन इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है। माना जा रहा है कि सोने के लिए 2021 बहुत ही अच्छा रहेगा और सोना सारे रेकॉर्ड तोड़ता हुआ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच सकता है। यानी अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि सोने में 2021 तक शानदार तेजी रह सकती है। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते हुए 2021 में सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है। वहीं दूसरी ओर भारत में MCX पर सोने का टारगेट 57 हजार रुपये और 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है।2020 में 28 फीसदी महंगा हुआ सोना ये साल सोने के लिए बहुत ही शानदार (Gold Price in 2020) साबित हुआ है। इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 28 फीसदी तक बढ़ी है। अगस्त के महीने में तो सोने-चांदी ने एक नया रेकॉर्ड ही बना दिया था और अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया था। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही सोने की कीमत बढ़ी है। इस साल वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है। इससे पहले 2019 में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में थी, इस बार भी सोने दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में है।क्यों बढ़ी इतनी अधिक कीमत इस साल सोने के दाम में तगड़ी तेजी की वजह कोरोना वायरस रहा, जिसकी वजह से लोग निवेश का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे। सोने में निवेश हमेशा से ही सुरक्षित रहा है। कोरोना की वजह से शेयर बाजार में लोगों ने निवेश कम कर दिया, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश रिस्की होता है। इस स साल जनवरी-फरवरी में तो सोना धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मार्च में भारत में कोरोना वायस की दस्तक के बाद इसने स्पीड पकड़ ली।अगस्त में छुआ ऑल टाइम हाई, 10 फीसदी तक गिरा भी सोने ने अगस्त के महीने में अपना ऑल टाइम हाई छू लिया था। सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा पहुंचा था। चांदी ने भी अगस्त में अपना ऑल टाइम हाई छुआ था और वह 77,840 रुपये प्रति किलो के करीब जा पहुंची थी। हालांकि, अगस्त में ही बड़ी गिरावट भी आई और सोना अगस्त महीने में करीब 10 फीसदी तक लुढ़का। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कोरोना वायरस वैक्सीन की खबरें आने लगी थीं, जिसके चलते लोगों ने फिर से शेयर बाजार समेत बाकी रिस्की प्लेटफॉर्म्स का रुख करना शुरू कर दिया था।क्यों आ रही है सोने में गिरावट? कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।क्या सोना कोरोना काल से पहले की स्थिति में लौट आएगा? कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में एक तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। समय बीतने के साथ-साथ शेयर बाजार उस तगड़ी गिरावट से लगातार उबर रहा है। दुनिया भर के अधिकतर शेयर बाजार कोरोना की वजह से आई गिरावट से मजबूती से लड़ते हुए रिकवर कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोना (today gold price) अपना ऑल टाइम हाई छू कर वापस आ चुका है। आए दिन सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सोना भी कोरोना काल से पहले वाली स्थिति में लौट आएगा, क्योंकि ये ट्रेंड देखा गया है कि शेयर बाजार मजबूत होता है तो सोना कमजोर होता है और इसका उल्टा भी होता है। तो क्या सोना अभी और सस्ता होगा, क्योंकि जनवरी में सेंसेक्स 41 हजार के करीब था, तब सोने की कीमत भी 41 हजार के करीब थी।इस साल कैसी रहेगी सोने की चाल भारत में सोने की कीमतें पहली बार अगस्त 2020 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची
Source: Navbharat Times January 28, 2021 04:58 UTC