शेर का ये शावक ‘सिंबा’ बहुत खास है, वजह साइंस से जुड़ी है - News Summed Up

शेर का ये शावक ‘सिंबा’ बहुत खास है, वजह साइंस से जुड़ी है


असली का सिंबा…90S वाले बच्चे जानते हैं जब ‘द लॉयन किंग’ का सिंबा (कैरेक्टर) स्क्रीन पर आता था तो उनकी खुशी का लेवल क्या होता था। टीवी प्रोग्राम में तो सिंबा आपने देख लिया, लेकिन अब बारी है असली के सिंबा से मिलने की। अब एक असली का सिंबा दुनिया को मिला है। हाल ही में सिंगापुर के एक चिड़ियाघर शेर के इस बच्चे का जन्म हुआ है। इसका नाम सिंबा रखा गया है। इसके खास होने की वजह सिर्फ इतनी ही नहीं है। बल्कि इसका नाता मेडिकल साइंस से है।कृत्रिम तकनीक से पैदा हुआ हैसिंबा आर्टिफिशियल तकनीक के जरिए पैदा हुआ है। खबरों के अनुसार, इस तकनीक का सबसे पहले प्रयोग एक बुजुर्ग अफ्रीकन शेरनी पर किया गया था। ये सफल भी रहा। 2018 में पहली बार कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया में सफलता पाई गई थी, इसके बाद साउथ अफ्रीका में 2 शावकों ने जन्म लिया था।अक्टूबर में हुआ था पैदासिंबा का जन्म पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। शुरुआती तीन महीनों में उसे काफी दिक्कतें हुई। लेकिन अब वो स्वस्थ है। उसकी मां कायला और चिड़ियाघर के कर्मचारी उसका ध्यान रख रहे हैं। अब वो बॉटल से दूध पी लेता है। कटोरे में रखा खाना भी खा लेता है। नन्हा सिंबा फुटबॉल से खेलता भी है। बता दें कि बीते कुछ वर्षों से शेरों की आबादी में काफी इजाफा हो रहा है। इस तरह की पहल ये दिखाती है कि अगर ऐसे ही सिंबा स्वस्थ रहा तो वो अपने आप में इतिहास दर्ज कर देगा।Images Source: Facebook


Source: Navbharat Times January 28, 2021 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */