Gold News: दुबई में भारी डिस्काउंट पर मिल रहा गोल्ड, फ्लाइट बंद होने से शिपमेंट फंसे - News Summed Up

Gold News: दुबई में भारी डिस्काउंट पर मिल रहा गोल्ड, फ्लाइट बंद होने से शिपमेंट फंसे


Photo : Shutterstock.comमिडिल ईस्ट में जारी वॉर का असर अब गोल्ड मार्केट पर भी साफ दिखने लगा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार दुबई में सोना भारी डिस्काउंट पर बिक रहा है, क्योंकि यहां बढ़ते सैन्य तनाव के कारण उड़ानें प्रभावित हो गई हैं।मिडिल ईस्ट में जारी वॉर का असर अब गोल्ड मार्केट पर भी साफ दिखने लगा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार दुबई में सोना भारी डिस्काउंट पर बिक रहा है, क्योंकि यहां बढ़ते सैन्य तनाव के कारण उड़ानें प्रभावित हो गई हैं और सप्लायर्स के लिए बुलियन (सोना) को बाहर भेजना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से दुबई जैसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब से सप्लाई चेन बाधित हो रही है। हाई शिपिंग और इंश्योरेंस कॉस्ट के कारण कई खरीदार नए ऑर्डर देने से पीछे हट रहे हैं। बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार ट्रेडर्स अब स्टोरेज और फंडिंग कॉस्ट से बचने के लिए लंदन के ग्लोबल बेंचमार्क की तुलना में सोने पर 30 डॉलर प्रति औंस तक का डिस्काउंट दे रहे हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि कई गोल्ड शिपमेंट अब भी दुबई में फंसे हुए हैं, हालांकि इस हफ्ते के बीच में कुछ बुलियन को फ्लाइट के जरिए बाहर भेजा गया है। संयुक्त अरब अमीरात, खासकर दुबई, एशिया के कई देशों के लिए गोल्ड रिफाइनिंग और एक्सपोर्ट का एक अहम केंद्र है। यहां से स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और कई अफ्रीकी देशों से आने वाले सोने की भी सप्लाई आगे भेजी जाती है। लेकिन अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के सातवें दिन यूएई के एयरस्पेस के कुछ हिस्सों को बंद करना पड़ा है, जिससे सोने की ढुलाई प्रभावित हो रही है।लॉजिस्टिक्स कंपनियों के सामने क्या परेशानी पूरा आर्टिकल पढ़ेंआमतौर पर सोने को यात्री विमानों के कार्गो सेक्शन में ले जाया जाता है, लेकिन उड़ानों के रुकने के कारण लॉजिस्टिक्स कंपनियां अब जमीन के रास्ते सऊदी अरब या ओमान के एयरपोर्ट तक सोना ले जाने से भी हिचक रही हैं। इसकी वजह सीमाओं को पार करने में आने वाली परेशानी और सिक्योरिटी रिस्क हैं। इस स्थिति का असर भारत पर भी पड़ रहा है, जो दुबई से सोना आयात करने वाले सबसे बड़े बाजारों में से एक है।रिपोर्ट के अनुसार भारत की बड़ी गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी Augmont Enterprises की रिसर्च हेड रेनीशा चेनानी के अनुसार कई कार्गो शिपमेंट में देरी या फंस जाने से भारत में फिजिकल गोल्ड की उपलब्धता में अल्पकालिक कमी देखी जा रही है। हालांकि फिलहाल भारत में सोने की मांग बहुत तेज नहीं है और जनवरी में हुए भारी आयात के कारण बाजार में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।सप्लाई को लेकर समस्या खड़ी हो सकती हैमेटल्स फोकस के साउथ एशिया कंसल्टेंट चिराग शेट के मुताबिक अभी बाजार में सोने की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन अगर यह संकट कुछ महीनों तक जारी रहता है तो सप्लाई को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। इस साल अब तक स्पॉट गोल्ड की कीमतों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है, हालांकि हाल के दिनों में डॉलर मजबूत होने के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है।


Source: NDTV March 06, 2026 14:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */