Ghaziabad News: युवक की तलाश जारी - search for young man - News Summed Up

Ghaziabad News: युवक की तलाश जारी - search for young man


एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : गंगनहर में सोमवार को नहाते वक्त बहे युवक का अब तक कोई पता नहीं लगा है। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में लगी है। एनडीआरएफ टीम की मदद के लिए भी पत्र लिखा है। दिल्ली के लाजपत नगर निवासी अमित (25) दोस्त प्रवीण के साथ गंगनहर में नहाते वक्त डूबने लगे थे। कुछ लोगों ने प्रवीन को तो बचा लिया, लेकिन अमित बह गए थे।------लाभार्थियों का चयन कियाएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : मकरेड़ा गांव में शिविर लगाकर पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के लाभार्थियों का चयन किया गया। बैठक में नोडल अधिकारी परवीन कुमार भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान कमला रानी ने इसकी जानकारी दी।-----मारपीट का आरोपएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने देवर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-----कार्यशाला हुईएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : मुरादग्राम पुर्सी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को जैविक खेती के प्रति जागरूकता के लिए किसान कार्यशाला हुई। इसमें क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. एसके सचान ने विषय पर विचार रखा।


Source: Navbharat Times July 03, 2019 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */