Tiware Dam Breach: भारी बारिश से रत्नागिरी का तिवरे डैम टूटा, 19 लापता, छह शव बरामद, वाशिम में दो बहेमुंबई, एजेंसी। Tiware Dam Breach महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब भारी बारिश से रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया जिससे नजदीक बसे करीब सात गांवों में बाढ़ आ गई है। हादसे में 19 लोग लापता बताए जाते हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक छह शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते बांध में जलस्तर बहुत बढ़ गया था, जिसकी वजह से यह बांध देर रात अचानक टूट गया।Maharashtra: Bodies of 2 persons have been recovered by civil administration after Tiware dam in Ratnagiri was breached. About 22-24 people are missing. 12 houses near the dam have been washed away. Civil administration, police and volunteers are present at the spot. — ANI (@ANI) July 3, 2019वहीं पुणे के अंबेगांव (Ambegaon) स्थित सिंघड़ कॉलेज (Sinhgad College) में भी कल बारिश के चलते दीवार गिर गई थी जिसमें दबकर छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में कर्इ लोग घायल हो गए थे। नासिक के सतपुर इलाके में एक पानी की टंकी ध्वस्त हो गई जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले पुणे में 29 जून को इमारत की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। पुणे पुलिस ने दीवार गिरने की घटना के सिलसिले में कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स, साइट इंजिनियर, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।Posted By: Krishna Bihari Singh
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 02:21 UTC