शिकायतकर्ता के मुताबिक- राहुल ने कहा था कि संघ और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हमले किए जाते हैंराहुल ने कोर्ट में कहा- मैं इस मामले में खुद को दोषी नहीं मानताकोर्ट के बाहर बोले- 5 साल में जितनी ताकत से लड़ा, अब 10 गुना ज्यादा ताकत से लड़ूंगाDainik Bhaskar Jul 04, 2019, 12:49 PM ISTमुंबई. कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को मुंबई के शिवड़ी कोर्ट ने गुरुवार को 15000 रु. के मुचलके पर जमानत दे दी। यहां के संघ कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी का आरोप था कि राहुल ने गौरी लंकेश की हत्या के 24 घंटे के अंदर कहा कि जो लोग संघ और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उन पर हमले किए जाते हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मार दिया जाता है। 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में बाइक से आए लोगों ने गौरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।कोर्ट के बाहर राहुल से इस्तीफे पर सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा, ''मुझे जो कुछ कहना था, अपने पत्र में कह चुका हूं। मैं गरीब और किसान के साथ हूं और यह लड़ाई जारी रहेगी। यह विचारधारा की लड़ाई है। पिछले 5 साल जिस तरह लड़ाई लड़ी, आगे उससे 10 गुना ज्यादा ताकत से लड़ूंगा। मुझ पर आक्रमण हो रहा है, मजा आ रहा है।''कोर्ट ने सोनिया के खिलाफ शिकायत खारिज की थी
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 05:19 UTC