शांति काल का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार भारतीय सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के पहले बटालियन में इंजीनियर कॉर्प्स के सैपर प्रकाश जाधव को शत्रु का मुकाबला करने के सिवाय असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में शहीद प्रकाश जाधव की पत्नी रानी प्रकाश जाधव और मां शारदा जाधव ने यह सम्मान स्वीकार किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद प्रकाश जाधव को शांति काल के दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) से सम्मानित किया।अंधाधुंध फायरिंग के बीच दिखाई जांबाजी सैपर प्रकाश जाधव जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में शहीद हो गए थे। 27 नवंबर 2018 को अनंतनाग जिले के रेडबानी बाला गांव में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर एक घेरबांदी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई करते हुए सैपर प्रकाश जाधव रक्षा कवच की मदद से अपने साथियों के साथ सुबह लगभग साढ़े तीन बजे उस घर में घुसे। अंदर मौजूद आतंकियों ने तलाशी दल को सीढ़ियों पर चढ़ते देखा तो अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।साथियों को बचाने के लिए दे दी अपनी आहुति अपने साथियों की जान के खतरे को भांपते हुए सैपर प्रकाश जाधव ने अपनी जान की परवाह नहीं की। उन्होंने अपने साथी को पीछे धकेल दिया और खुद आतंकियों की गोलियों की बौछार के बीच एक आतंकवादी को मार गिराया। इसी दौरान दूसरे आतंकवादी ने पेट्रोल बम फेंक दिया। तब सैपर जाधव ने अपने साथियों को घर से बाहर निकलने का निर्देश दिया और खुद दूसरे आतंकवादी पर निशाना साधने लगे। तब तक सैपर जाधव को गोली लग चुकी थी।सैपर जाधव के बलिदान का ऋणी रहेगा देश घायल अवस्था में भी सैपर जाधव ने दूसरे आतंकी पर गोली चलाई और उसके हाथ से हथियार गिरा दिया। इस बीच पेट्रोल बम की आग पूरे घर में फैल चुकी थी। आग इतनी भयावह रूप ले चुकी थी कि सैपर जाधव बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर साथियों की जान बचा ली और धधकती आग में बुरी तरह जलकर शहीद हो गए। सैपर जाधव ने देश की सेवा में अपनी जान देकर और अपनी जान पर साथियों के प्राणों को तरजीह देकर वीरता की वो मिसाल पेश की जो हर भारतीय का सीना गर्व से भर देता है।राष्ट्रसेवा में जान न्योछावरराष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोहशहीद नायक सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र'वायु वीर' अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र
Source: Navbharat Times November 22, 2021 08:56 UTC