Forbes India Rich List 2019: भारत में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, दूसरे नंबर पर पहुंचे अडानी, ये हैं देश के टॉप 10 अमीर - News Summed Up

Forbes India Rich List 2019: भारत में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, दूसरे नंबर पर पहुंचे अडानी, ये हैं देश के टॉप 10 अमीर


Forbes India Rich List 2019: भारत में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, दूसरे नंबर पर पहुंचे अडानी, ये हैं देश के टॉप 10 अमीरनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शुक्रवार को फोर्ब्स इंडिया ने अपनी सूची जारी की। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी लगातार 12वें साल सबसे अमीर भारतीय हैं, जबकि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के पास 51.4 अरब डॉलर की संपत्ति है, और उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी के पीछे जियो का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसकी बदौलत उनकी संपत्ति में 4.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। हालांकि, अनिल अंबानी इस लिस्ट से बाहर हैं।देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.7 अरब डॉलर है। जबकि तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति 15.6 अरब डॉलर बताई गई है। चौथे स्थान पर पलोंजी मिस्त्री ने जगह बनाई है और उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर है, वहीं पांचवे नंबर पर बैंकर उदय कोटक हैं जिनकी संपत्ति 14.8 अरब डॉलर है।हालांकि, देश में चल रही आर्थिक सुस्ती का असर इन धनकुबेरों पर भी पड़ा है और सूची में शामिल आधे से अधिक सदस्यों की संपत्ति में गिरावट देखी गई है। जाने-माने उद्योगपति अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान से खिसकर 17वें नंबर पर चले गए हैं। इस गिरावट के पीछे प्रेमजी द्वारा अपनी संपत्ति को दान देना है। मार्च में उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में दिया था। आर्थिक सुस्ती की वजह से देश के 100 धनकुबेरों की संपत्ति में 8 फीसद की गिरावट आई है।भारत के टॉप 10 अमीरमुकेश अंबानी, USD51.4 बिलियनगौतम अडानी, USD15.7 बिलियनहिंदुजा बंधु, USD15.6 बिलियनपलोनजी मिस्त्री; USD15 बिलियनउदय कोटक, USD14.8 बिलियनशिव नादर, USD14.4 बिलियनराधाकिशन दमानी, USD14.3 बिलियनगोदरेज परिवार, USD12 बिलियनलक्ष्मी मित्तल, USD10.5 बिलियनकुमार बिड़ला, USD9.6 बिलियनPosted By: Niteshअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran October 11, 2019 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */