Fact Check Story: दिल्ली में हुई लूट की घटना को मुंबई का बता कर शेयर कर रहे हैं लोग - News Summed Up

Fact Check Story: दिल्ली में हुई लूट की घटना को मुंबई का बता कर शेयर कर रहे हैं लोग


Fact Check Story: दिल्ली में हुई लूट की घटना को मुंबई का बता कर शेयर कर रहे हैं लोगसोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी फुटेज ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक घर में 4 लोग ज़बरदस्ती घुस जाते हैं और घर के लोगों को बंदी बनाकर लूटपाट करते हैं।नई दिल्‍ली (Vishvas News)। जहां एक और पूरे देश में बढ़ते क्राइम के मामलों से सभी देशवासी परेशान हैं, वहीँ दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी फुटेज ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक घर में 4 लोग ज़बरदस्ती घुस जाते हैं और घर के लोगों को बंदी बनाकर लूटपाट करते हैं।पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा था कि यह घटना नवी मुंबई में हुई है। विश्वास न्यूज़ की ने जब इस पोस्ट की जांच की तो दावा भ्रामक निकला। जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने सबसे पहले कीवर्ड्स सर्च की मदद से इंटरनेट पर ढूंढा कि क्या नवी मुंबई में ऐसी कोई घटना हुई है। विश्वास न्यूज़ को मुंबई में तो ऐसी किसी घटना का ज़िक्र नहीं मिला, मगर दिल्ली में हुई ऐसी ही एक घटना को लेकर कई ख़बरें मिलीं।timesofindia.indiatimes.com पर 8 जुलाई 2021 को पब्लिश्ड खबर में वायरल क्लिप के एक स्क्रीनशॉट का थंब इमेज देखा जा सकता है। खबर के अनुसार "अनुवादित: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार दोपहर बंदूक की नोक पर परिवार को पकड़कर हथियारबंद लोग एक रियाल्टार के घर में घुस आए और कई लाख की नकदी और जेवरात लूट लिए." इसी डिस्क्रिप्शन के साथ इस घटना पर एक खबर https://news.abplive.com/videos/news/india-uttam-nagar-case-this-is-how-delhi-police-trapped-robbers-1468741 पर भी मिली। इस खबर में भी वायरल क्लिप के स्क्रीनशॉट का थंब इमेज देखा जा सकता है।विश्वास ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। लूट की यह घटना मुंबई में नहीं, दिल्ली में हुई थी। यह खबर विस्तार से विश्वास न्यूज़ की वेबसाइट पर पढ़ी जा सकती है।https://www.vishvasnews.com/viral/fact-check-people-are-sharing-the-video-of-the-robbery-incident-in-delhi-in-the-name-ofmumbai/?itm_source=homepage&itm_medium=dktp_s3&itm_campaign=editorpick


Source: Dainik Jagran August 10, 2021 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */