FIR Registered, Cuttal Lending Video - News Summed Up

FIR Registered, Cuttal Lending Video


पश्चिम चंपारण जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक देसी कट्टा लहराते हुए कुछ लोगों को डराता-धमकाता दिख रहा है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक की पहचान अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है,जो बैरिया थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदार लक्ष्मण पासवान का पुत्र बताया जा रहा है। आरोपी का संबंध पुलिस व्यवस्था से जुड़े परिवार से होने के कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है।गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही पुलिस ने अभिमन्यु कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।एसडीपीओ सदर-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अभिमन्यु कुमार का आपराधिक इतिहास रहा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभिमन्यु कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है और उसे पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।वर्ष 2024 में भी उसे शराब से जुड़े एक मामले में पकड़ा गया था। उस पर अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 15:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */