rahul gandhi was not beaten up in his loksabha constituency amethiदावाफेसबुक यूजर ‘Nidhi Sharma’ ने राहुल गांधी की एक फोटो को अलग-अलग ग्रुप्स में शेयर करते हुए साथ में कैप्शन लिखा ,’राहुल गांधी का आज अमेठी में जोरदार स्वागत हुआ। कुछ ज्यादा ही पेला गया है।’जो फोटो शेयर की गई है उसमें राहुल गांधी की बाईं आंख बुरी तरह चोटिल दिख रही है। तस्वीर देखने से साफ है कि इसके जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के अमेठी यानी उनके चुनावी क्षेत्र में बहुत पीटा गया। निधि शर्मा ने यह पोस्ट 7 मई, 2019 को किया।यहां देखें इस तस्वीर के साथ किए गए पोस्ट्स के कुछ नमूने:इसके बाद से ही बहुत से फेसबुक यूजर इस फोटो और कैप्शन को शेयर कर रहे हैं।सच क्या है? राहुल गांधी को अमेठी मे पीटे जाने के दावे के साथ जो तस्वीर शेयर की जा रही है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।कैसे की पड़ताल? आसान से रिवर्स इमेज सर्च के जरिए आपको गूगल रिजल्ट्स में असली फोटो दिख जाएगा।इस फर्जी तस्वीर के बैकग्राउंड में कैलास पर्वत दिख रहा है। कैलास पर्वत की यह तस्वीर राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बीते साल अगस्त में ट्वीट की थी।यहां देखें ट्वीट:सर्च रिजल्ट्स में हमें कई बार फर्जी खबरें फैला चुकी वेबसाइट पोस्टकार्ड न्यूज का एक आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल में राहुल गांधी और बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय का फोटो था। दोनों के फोटो के बैकग्राउंड में कैलास मानसरोवर की वही फोटो थी जो राहुल गांधी ने ट्वीट की थी।राहुल गांधी की चोटिल आंख वाली जो तस्वीर अब शेयर की जा रही है वह इसी का क्राप्ड हिस्सा लग रहा है। यहां देखें:निधि शर्मा ने 7 मई को फेसबुक पोस्ट किया था जबकि राहुल गांधी आखिरी बार 4 मई को अमेठी गए थे। 4 मई को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। 7 मई को राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।निष्कर्षटाइम्स फैक्ट चेक ने पाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में पीटे जाने का दावा फर्जी है। इस दावे के साथ जिस तस्वीर को शेयर किया जा रहा है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
Source: Navbharat Times May 10, 2019 09:33 UTC