Dainik Bhaskar May 10, 2019, 03:28 PM ISTपुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाइस गोदाम सर्किल पर पुलिस बल तैनात कर रोकाभीम सेना के प्रदर्शन के कारण शहर में जाम लगने से लोग परेशान रहेजयपुर. विवाहिता से गैंगरेप मामले में शुक्रवार को भीम सेना सड़क पर उतर आई। भीम सेना के सदस्य अलबर्ट हॉल से राजमबाग सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, सहकार मार्ग से होते हुए सिविल लाइंस पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को बाइस गोदाम सर्किल पर पुलिस बल तैनात कर रोक गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान शहर में लंबा जाम लग गया।प्रदर्शन रैली में भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण भी पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष पर दबाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नेता का नाम लिए बिना कहा कि समझौते के लिए 25 लाख रुपए का एक नेता ने ऑफर दिया। बता दें कि मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वीडियो वायरल करने वाले छठे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।क्या है मामलाघटना 26 अप्रैल की है। पति और पत्नी गांव लालवाड़ी से तालवृक्ष जा रहे थे। थानागाजी-अलवर बाइपास रोड पर दुहार चौगान वाले रास्ते में 5 युवकों ने उन्हें रोका और पति काे बंधक बनाकर मारपीट की। पत्नी से गैंगरेप कर वीडियाे बना लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़ित दंपती से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूल किए। आरोपियों ने फिर पैसों की डिमांड की तो परेशान दंपती 30 अप्रैल काे अलवर एसपी के पास पहुंचे। इसके बाद थानागाजी पुलिस थाने ने 2 मई काे एफआईआर दर्ज की। वीडियो वायरल होने के बाद घटना 6 मई को सार्वजनिक हुई।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 09:28 UTC