Dainik Bhaskar May 10, 2019, 03:01 PM ISTपुरानी तस्वीरें ससुराल वालों को दिखाने की धमकी देता था आरोपीआरोपी फिलहाल फरार, तालाश में पुलिस कर रही छापेमारीलालड़ू. विवाहिता ने अपने कॉलेज के पुराने दोस्त पर ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तालाश में छापेमारी की जा रही है।विवाहिता के मुताबिक दोस्त ने कॉलेज के समय फ्रेंडशिप दौरान उसकी कुछ फोटो खींची थी। शादी के बाद यही फोटो वह उसके ससुराल वालों को दिखाने की धमकी दे रहा था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके गांव का रोमन उसके साथ कॉलेज में पढ़ता था। इस दौरान ही उससे दोस्ती हुई। दोनों अक्सर पार्क में मिला भी करते थे। रोमन ने दोनों की इकट्ठी तस्वीरें खींच ली। बाद में उसकी शादी हो गई, लेकिन रोमन उसे पुराने संबंधों व तस्वीरों का हवाला देकर धमकाते हुए ब्लैकमेल करने लगा।बार-बार कहता रहा कि अगर मिलने नहीं आई तो तस्वीरें उसके ससुराल वालों को भेज देगा। जैसे तैसे लड़की एक दिन रोमन को मिलने गई जहां उसने धमकाते हुए उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने सारी व्यथा अपनी मां को बताई। इसके बाद लड़की ने हंडेसरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 09:20 UTC