पेट दर्द होने पर नाबालिग छात्रा की जांच कराई तो उड़ गए होश, सीनियर छात्र ने की ऐसी हरकत - News Summed Up

पेट दर्द होने पर नाबालिग छात्रा की जांच कराई तो उड़ गए होश, सीनियर छात्र ने की ऐसी हरकत


जासं, लुधियाना। स्कूल के पूर्व छात्र ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर अज्ञात जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वो गर्भवती हो गई। अब थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने अारोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मानव शर्मा के रूप में हुई। पहले उसका परिवार छावनी मोहल्ला में रहता था। मगर कुछ समय से उन लोगों ने वो मकान छोड़ कर कहीं और रहना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सलेम टाबरी के नानक नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी दोमोरिया पुल स्थित सीसै स्कूल में पढ़ती है। गत 6 मई को उसके पेट में दर्द होने लगा। जिसके चलते दरेसी स्थित राम चेरिटेबल अस्पताल में उसका अल्ट्रा साउंड कराया गया। जिससे पता चला कि वो गर्भवती है।जब पीड़िता से उस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मानव शर्मा उसके स्कूल में पढ़ता था। जो अब 12वीं कर स्कूल छोड़ चुका है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में उसने उसे शादी का झांसा दिया। वो उसे एक सुनसान जगह में नए बन रहे मकान में ले गया। जहां उसने उसकी मर्जी के विरुद्ध उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को यह भी धमकी दी कि यदि उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वो उसे जान से मार डालेगा। जसपाल सिंह ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अारोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रेड कर रही हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Pankaj Dwivedi


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 09:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */