England vs New Zealand Playing 11 - Cricket World 2019 Match 41th, ENG vs NZ Today's Predicted Playing 11 & Key Players - News Summed Up

England vs New Zealand Playing 11 - Cricket World 2019 Match 41th, ENG vs NZ Today's Predicted Playing 11 & Key Players


न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती 6 मैच जीते, लेकिन बाद में 2 मैच लगातार हारेइंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना जरूरीDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 02:57 PM ISTखेल डेस्क. विश्व कप में बुधवार 3 जुलाई को मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें डरहम में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हराया था और एक मजबूत टीम पर जीत के बाद उसके हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड है। उसने अपने शुरुआती 6 मैच जीते लेकिन बाद में 2 लगातार मुकाबले हारे भी। उसे पहले पाकिस्तान और बाद में ऑस्ट्रेलिया ने हराया। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार तो हैं लेकिन इस मैच पर काफी कुछ निर्भर करेगा। यहां हम आपको इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI की जानकारी दे रहे हैं।इंग्लैंड : रॉय की वापसी से मजबूतइंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय ने भारत के खिलाफ मुकाबले से टीम में फिर वापसी की। और ये काफी कामयाब भी रही। पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई थी और रॉय ने 66 रन बनाए थे। लियम प्लंकेट ने शानदार गेंदबाजी की और टीम इंडिया के 3 विकेट लिए। इस बात की संभावना कम ही है कि इंग्लैंड अपनी टीम में कोई बदलाव करेगी।ये हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग-11इयॉन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, लियम प्लंकेट, लियाम डॉसन और आदिल रशीद।न्यूजीलैंड : ओपनिंग से बड़ी दिक्कतन्यूजीलैंड के लिए इस विश्व कप में सबसे बड़ी समस्या उनके सलामी बल्लेबाज रहे हैं। मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो नहीं चल पाए हैं और खुद कप्तान केन विलियम्सन ने यह बात मानी कि टीम को शुरुआत अच्छी चाहिए। विलियम्सन इस विश्व कप के 40वें मैच तक सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 6वें नंबर पर थे। टॉम लैथम भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अनुभवी रॉस टेलर जरूर सफल रहे हैं। गेंदबाजी में कोई कमी नहीं रही है।ये हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लैथम (विकेट कीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, कॉलिन मुनरो, मार्टिन गुप्टिल, जेम्स नीशाम, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर और मैट हेनरी।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 15:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */