लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election) के बीच VVPAT पर्चियों की EVM से मिलान की याचिका मामले में विपक्षी पार्टियों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से एक बार फिर झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी पार्टियों की इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट न साफ कहा है कि हम दखल देने को तैयार नहीं हैं और हम आपको सुनने के लिए बाध्य नहीं हैं. बता दें कि विपक्षी पार्टियों ने 50 फीसदी VVPAT पर्चियों की EVM से मिलान की मांग की थी. जो अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़कर20,625 ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करना होगा.
Source: NDTV May 07, 2019 05:26 UTC