Dubai Video : दुबई से एक चौंकाने वाला और खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस घटना में एक महिला अपने घर के कमरे में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, तभी अचानक आसमान से ईरानी मिसाइल उसकी बिल्डिंग से जा टकराई। इस भयावह हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, और पूरा मामला सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया है।मामला दुबई का है, जहां एक महिला अपने मोबाइल से लाइव आकर अपने फॉलोअर्स के साथ हंसी-मजाक कर रही थी। वह अपने दिनचर्या और जीवन की बातें साझा कर रही थी कि तभी अचानक उसके कमरे के ऊपर से मिसाइल का धमाका हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिसाइल सीधे उसकी बिल्डिंग से टकराई, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। इस भीषण हादसे में बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वीडियो लिंक : https://twitter.com/Sheetal2242/status/2028390587918057905?s=20यह घटना न केवल एक हादसे की कहानी है बल्कि युद्ध की व्यापक तबाही का भी प्रतीक है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से इस घटना का वीडियो पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, “दुबई में एक महिला अपने रूम में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, तभी एक ईरानी मिसाइल उसी बिल्डिंग से जाकर टकराई जिसमें वह थी। इससे उसकी मौत हो गई। यह युद्ध बहुत से मासूमों की जान ले रहा है।”यह भी पढ़े : ‘लड़कियों के नाम पर पैसा लो, मामला यहीं खत्म कर दो’, विवाहिता की मौत पर बहन ने उठाए सवाल, पुलिस बोली- बीमारी से हुई मौत
Source: Dainik Bhaskar March 03, 2026 04:04 UTC