Chandra Grahan : आज सुबह से लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक, सूतक में क्या करें, मंदिरों के कपाट होंगे बंद - News Summed Up

Chandra Grahan : आज सुबह से लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक, सूतक में क्या करें, मंदिरों के कपाट होंगे बंद


Chandra Grahan Live Updates: Lunar Eclipse in India Timing & Sutak Kaal”Chandra Grahan Kab lagega march 2026: आज 3 मार्च को चंद्रग्रहण जो लग रहा है, अपने तरह का खास होगा, इस दिन चंद्र ग्रहण तो है ही साथ ही ब्लड मून भी दिखेगा और इसके बाद 2028 में नए साल के मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिलेगा? धरती पर ऐसा नजारा देखने के लिए आपको दो से तीन साल इंतजार करना होगा। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर लग रहा है, आज सुबह स्नान और दान की पूर्णिमा होगी। अब कब तक नहीं देख सकेंगे ऐसा नजाराआपको बता दें कि एक बार जब चांद पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) से बाहर आ जाता है, तो पूर्णचंद्रग्रहण फिर आगे आने वाले तीन सालों में नहीं होता है। लगभग तीन वर्षों तक कोई पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं होगा। अब इस तरह का नजारा आप अगले साल 2028 में ही ले सकेंगे। किस राशि में लग रहा है चंद्रग्रहण आपको बता दें कि ज्योतिषिय दृष्टि से यह ग्रहण खास माना जाएगा। यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है। इसके अलावा इस समय ग्रहों की स्थिति भी बहुत खास है। इस समय कुंभ राशि में मंगल, सूर्य, राहु, शुक्र और बुंध ग्रह विराजमान हैं। इससे कई राशियों के लिए बहुत खास समय रहेगा। कब से लगेगा सूतक काल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस ग्रहण का संबंध राहु और केतु से है, जो चंद्रमा को ग्रास बना लेते हैं, इसलिए इसमें सूतक काल बहुत खास माना जाता है। भारत में माना जाता है कि जब ग्रहण लगने वाला होता है, तो इससे 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक 6.30 बजे से लग जाएगा और इस समय उठकर आप खाने और पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। सूतक काल और ग्रहण काल के क्या नियम इस काल में भगवान को छूने और पूजा और भोजन आदि के विशेष नियम होते हैं। इन नियमों को खास तौर पर माना जाता है। आपको बता दें कि भारत में लगने वाले इस चंद्रग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। इश बार चंद्रमा जब उदय होगा, तो ग्रहण लगा हुआ होगा, इसलिए इसे ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण कहा जा हा है। चंग्रग्रहण के सूतक काल में विशेष नियम बच्चों, बीमारों और वृद्धों पर लागू नहीं होते हैं।2 Mar 2026, 10:30:25 PM IST Chandra Grahan Live: चंद्र ग्रहण को लेकर सावधानी की सलाह Chandra Grahan Live: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण को कुछ लोग संवेदनशील समय मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान मानसिक बेचैनी, निर्णयों में उलझन या रिश्तों में तनाव जैसी स्थितियां महसूस हो सकती हैं, इसलिए लोगों को धैर्य और संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है। पारंपरिक विश्वासों में यह भी कहा जाता है कि इस समय महत्वपूर्ण फैसले टालना, विवाद से बचना और सावधानी से कार्य करना बेहतर माना जाता है। हालांकि ये प्रभाव आस्था और परंपराओं पर आधारित हैं, इसलिए लोग इसे अपनी व्यक्तिगत मान्यता और विश्वास के अनुसार ही देखते हैं।2 Mar 2026, 10:15:33 PM IST Chandra Grahan Live: चंद्र ग्रहण 2026 लाइव कैसे देखें, घर बैठे मोबाइल पर भी मिलेगा ब्लड मून का नजारा Chandra Grahan Live: 3 मार्च को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लालिमा लिए नजर आता है। यह एक दुर्लभ और बेहद आकर्षक खगोलीय घटना मानी जाती है, जिसे लोग खुली आंखों से भी देख सकते हैं, जबकि दूरबीन या छोटे टेलिस्कोप की मदद से इसका दृश्य और साफ दिखाई देता है। जो लोग बाहर से नहीं देख पाते, वे ग्लोबल ऑब्जर्वेटरी और विभिन्न स्पेस एजेंसियों द्वारा की जाने वाली ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के जरिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर घर बैठे इस चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण भी देख सकते हैं।2 Mar 2026, 08:09:50 PM IST Chandra Grahan Live: चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण सभी मंदिर मंगलवार को बंद रहेंगे चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण सभी मंदिर मंगलवार को बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सूतक काल के दौरान दर्शन के लिए न जाएं। मंदिर सुबह 8:45 से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के बाद बुधवार को होली का रंग खेले जाने की वजह से सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। 3 मार्च को शाम सवा सात बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे।2 Mar 2026, 05:51:15 PM IST chandra Grahan Live: सिंह राशि पर ग्रहण का क्या असर सिंह राशि वालों की राशि में यह ग्रहण लग रहा है।ऐसे में आपके लिए थोड़ा कठिन समय होगा। आपके लिए मानसिक तनाव अधिक हो सकता है। इस समय आपकी लाइफ में गुस्सा बढ़ सकता है। आपको चोट लग सकती है, इसिलए आपको इस समय नपा तुला रहना है, वाणी में भी और एक्शन में भी। संयम और सतर्कता बरतें। आपको बता दें कि ग्रहण का असर 3 से 6 महीने तक रहता है, इसका मतलब है कि ग्रहण के समय आपको इसके उपचार करने चाहिए और आने वाले 6 महीने तक सतर्कता बरतें। यह ग्रहण सिंह राशि पर भारी है। इसलिए आपको खास ध्यान देना है।2 Mar 2026, 04:51:02 PM IST Chandra Grahan LIVE: भारत के इन शहरों में दिखेगा अद्भुत नजारा Chandra Grahan LIVE: 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, जिसे देशभर के लोग खुले आसमान में देख सकेंगे। यह खगोलीय घटना खास तौर पर कोलकाता, चेन्नई, नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, गुवाहाटी, कोहिमा, ईटानगर, इम्फाल और शिलांग समेत अनेक शहरों में स्पष्ट रूप से नजर आएगा। इन स्थानों पर लोग इस दुर्लभ खगोलीय दृश्य को बिना किसी विशेष उपकरण के भी देख सकेंगे, हालांकि साफ मौसम होने पर इसका अनुभव और अधिक शानदार रहेगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह अवसर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग और उसकी चमक में होने वाला बदलाव प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकेगा।2 Mar 2026, 04:32:57 PM IST Chandra Grahan 202 Live: चंद्र ग्रहण


Source: NDTV March 03, 2026 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */