Hindi NewsEntertainmentDhuran 2 Beats Hollywood Blockbusters, Stars Hemsworth & Zendaya2026 की दुनियाभर की टॉप-10 फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर-2: क्रिस हेम्सवर्थ और जेंडया की फिल्मों को पीछे छोड़ा, ₹1656 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन9 घंटे पहलेकॉपी लिंकआदित्य धर की स्पाई ड्रामा फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इस साल दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। बॉक्स ऑफिस मोजो की लिस्ट के अनुसार रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने क्रिस हेम्सवर्थ और जेंडया जैसे हॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।इस लिस्ट में 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' और 'वुदरिंग हाइट्स' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। फिल्म ने चीनी एनिमेटेड मूवी 'बूनी बीयर्स: द हिडन प्रोटेक्टर' (139 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़कर इस एलीट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते के अंत तक 'धुरंधर 2' ने भारत में 1000 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (1246 करोड़ ग्रॉस) कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1656 करोड़ रुपए हो गया है।भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मधुरंधर 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। इसके अलावा गल्फ देशों में रिलीज न होने के बावजूद, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 26 मिलियन डॉलर और अन्य क्षेत्रों में 15 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को दी मात रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई हॉलीवुड एक्टर्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म 'क्राइम 101' ने फरवरी में रिलीज होने के बाद 72 मिलियन डॉलर कमाए थे, जो 'धुरंधर 2' के मुकाबले काफी कम है।इसी तरह फिल्म ने राचेल मैकएडम्स की 'सेंड हेल्प' (94 मिलियन डॉलर) और रिज अहमद की 'हैमलेट' (78 मिलियन डॉलर) को भी मात दी है। जेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द ड्रामा' ने अब तक सिर्फ 26 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जबकि 'धुरंधर 2' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 80 मिलियन डॉलर बटोर लिए थे।क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म 'क्राइम 101'पार्ट 1 के लाइफटाइम रिकॉर्ड को 10 दिन में तोड़ाइस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने 'धुरंधर' के पहले पार्ट के ओवरसीज लाइफटाइम कलेक्शन को महज 10 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया था। यह सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए (वर्ल्डवाइड) कमाने वाली फिल्म बन गई है।फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक के सभी माइलस्टोन सबसे कम समय में हासिल किए हैं। साथ ही, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर और सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म भी बन चुकी है।.
Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 12:24 UTC