मिशन निदेशक श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने स्वच्छता के कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोरलखनऊ : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने आज पंचायती राज निदेशालय अलीगंज में मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद मिशन निदेशक गुंजन द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं, ग्रामीण स्वच्छता अभियानों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से जुड़े कार्यों की वर्तमान प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया।बैठक के दौरान मिशन निदेशक ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़े स्थायी व्यवहार परिवर्तन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।मिशन निदेशक ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग के समन्वित प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिलेगा।इस अवसर पर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं मुख्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 12:15 UTC