Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, लेकिन गर्मी से अभी राहत नहीं - News Summed Up

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, लेकिन गर्मी से अभी राहत नहीं


नई दिल्लीराजधानी के कुछ इलाकों और एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश हुई है। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और न गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश का यह दौर रोज चलेगा। माना जा रहा है कि इस बारिश के चलते उमस बढ़ेगी जो परेशानी को और बढ़ाएगी। न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।मौसम विभाग के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार इस सप्ताह बहुत अधिक बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है, लेकिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।राजधानी का आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। इसके आज अधिकतम 38 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में बादल घुमड़े और हल्की बारिश का दौर चला, लेकिन यह बारिश तपती दिल्ली को सुकून प्रदान नहीं कर सकी। इसके बजाय मौसम का मिजाज और बिगड़ गया। बारिश खत्म होते ही उमस का स्तर 61 प्रतिशत पर जा पहुंचा। इसके और बढ़ने की संभावना है। बुधवार को उमस का अधिकतम स्तर 71 प्रतिशत पर पहुंच गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अब राजधानी में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है।दूसरी ओर मौसम से जुड़ी वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार मॉनसून की प्रगति गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों में हो गई है। छत्तीसगढ़ और इससे सटे झारखंड और ओडिशा पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब से दक्षिणी हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश और निम्न दबाव क्षेत्र होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।दक्षिणी गुजरात के तटों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन हालातों के चलते निम्न-दबाव क्षेत्र के पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके कारण गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ अन्य इलाकों के साथ ही अगले 48-72 घंटों में हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के भी कुछ इलाकों में मॉनसून का आगमन हो सकता है।


Source: Navbharat Times July 04, 2019 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */