Dainik Bhaskar Jul 04, 2019, 02:25 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने इन्स्टाग्राम पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की अचानक हुई मौत पर एक पोस्ट लिखी है। इटालियन मूल के उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन ख़बरें हैं कि उनका निधन 3 जुलाई को हुआ है। ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत से त्रिशाला गम में डूब गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को श्रद्धांजलि दी है।त्रिशाला ने यूं बयां किया दर्द: त्रिशाला ने लिखा- मेरा दिल टूट गया,मुझे प्यार करने के लिए, मेरी सुरक्षा करने और मेरी केयर करने के लिए तुम्हारा धन्यवाद। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुमसे मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई और तुम्हारी बन कर धन्य हो गई। तुम हमेशा मेरे भीतर जिंदा रहोगे। मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।'संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला: त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वे न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल से लॉ में ग्रैजुएशन कर चुकी हैं। इसके बाद वह न्यूयॉर्क की हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री भी ले चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, वे फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने 2014 में अपनी 'ड्रीम ड्रेसेस एक्सटेंशन' लाइन शुरू की। गौरतलब है कि त्रिशाला तब महज 8 साल की थीं, जब 1996 में उनकी मां ऋचा की डेथ ब्रेन ट्यूमर से हुई थी। मां के निधन के बाद से त्रिशाला मौसी ऐना के साथ रहती हैं। अब वह 31 साल की हो चुकी हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 06:32 UTC