Delhi: Operations temporarily halted at Indira Gandhi International airport due to dust storm. — ANI (@ANI) 1560347817000Intense #duststorm in #Noida causes falling of trees, #rains likely. #DelhiRains https://t.co/lsrkooGwh3 — SkymetWeather (@SkymetWeather) 1560346530000राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बुधवार शाम थोड़ी राहत मिली जब मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन में चिलचिलाती धूप के बाद शाम में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई शहरों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लिए प्री-मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया। उधर, आंधी से दृश्यता प्रभावित हुई और प्रतिकूल मौसम का असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था।आपको बता दें कि प्री-मॉनसून में देरी के बीच पिछले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पारा रेकॉर्ड 48 डिग्री पर पहुंच गया था । भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में दोपहर बाद धूल भरी हवा चलने और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की थी।मौसम की जानकारी देने वाली प्राइवेट एजेंसी 'स्काइमेट वेदर' के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बारिश रफ्तार पकड़ेगी और मध्यम से तेज बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। उधर, आंधी के कारण नोएडा में कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबर है।आंधी की गति ने IGI पर विमानों की रफ्तार रोक दी है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को तेज आंधी के कारण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। उन्होंने बताया, 'धूल भरी आंधी ने शाम 6.39 बजे दिल्ली एयरपोर्ट को हिट किया। 6.36 बजे आखिरी विमान आया है। आखिरी विमान ने 6.38 बजे टेक ऑफ किया है।' अधिकारी ने बताया कि शाम 7.50 बजे तक 27 विमानों का मार्ग बदला गया है।तापमान की बात करें तो IMD के मुताबिक, दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Source: Navbharat Times June 12, 2019 13:42 UTC