कपिल देव ने बताया कि कैसी होनी चाहिए थी युवराज सिंह की विदाई, आप भी करेंगे समर्थननई दिल्ली, पीटीआई। विश्व कप 1983 विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने बुधवार को कहा कि युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी को खेल के मैदान से विदाई मिलनी चाहिए थी। युवराज हमेशा मेरे प्लेइंग इलेवन में रहेंगे। ना खुद युवराज ने और न ही बीसीसीआई ने ये बताया कि आखिर उन्हें मैदान में अंतिम पारी खेलकर विदाई क्यों नहीं दी गई।37 वर्षीय युवराज सिंह ने सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया। युवराज सिंह ने 17 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है। इसी बात को लेकर कपिल देव ने कहा कि युवराज जैसे स्टाईलिश और उम्दा खिलाड़ी हमेशा उनके प्लेइंग इलेवन में रहेंगे। जब भी मैं अपनी 11 सदस्यीय टीम बनाऊंगा तो युवराज सिंह उस टीम का हिस्सा जरूर रहेंगे।कपिल देव ने एक प्रोग्राम में कहा कि युवराज सिंह को मैदान में अंतिम पारी खेलते देखना बड़ा ही सुखद अनुभव होता कि ये कहने से कि मैं अब रिटायर हो रहा हूं। उन्होनें आगे कहा कि युवराज सिंह ने जिस तरह से क्रिकेट को खेला है और उससे भी ज्यादा जिस प्रकार वे कैंसर से लड़े वह अपने आप में गर्व करने वाली बात है। मैं उन्हें क्रिकेट से भी ज्यादा कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।आपको बता दें, युवराज सिंह भारत के उन महान खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्हें अपने करियर का अंतिम मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इनमें वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस बात को खुद युवराज सिंह ने सोमवार को अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए मुंबई में कहा था।(ये स्टोरी इंटर्न द्वारा ट्रांसलेट की गई है)लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran June 12, 2019 13:41 UTC