प्रमुख संवाददाता, तिमारपुरमजनूं का टीला इलाके में तिब्ब्ती गेस्ट हाउस के रिसेप्शनिस्ट की संदिग्ध हालात में डेड बॉडी मिली है, जिस जगह शव मिला वहां पास ही कूलर चल रहा था। आशंका है कि करंट लगने से मौत हुई है। मृतक की पहचान तिब्बत निवासी 31 वर्षीय डोलेकर के रूप में हुई है। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक, डोलेकर परिवार के साथ अरुणा नगर, मजनूं का टीला, तिमारपुर में रहते थे। डोलेकर पिछले करीब दो साल से तिब्बती गेस्ट हाउस में रिसेप्शनिस्ट की जॉब कर रहे थे। शनिवार को डोलेकर अपनी ड्यूटी पर थे। इस बीच रूम नंबर-509 के पीछे बने कॉरिडोर में रखे कूलर में डोलेकर पानी भर रहे था। अचानक उन्हें करंट लग गया। अन्य कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस और अपने मालिक को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद कर डोलेकर को वहां से उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जहां कूलर रखा हुआ था। वहां पर बिजली के नंगे तार पड़े हुए थे। डोलेकर की उसी की चपेट में आकर मौत हुई है। पुलिस ने मामले में गेस्ट हाउस मालिक की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Source: Navbharat Times May 14, 2019 02:35 UTC