गुजरात के वडगाम से विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने गुजरात में दलितों से भेदभाव और अलवर में हुए गैंगरेप की घटना पर तीखा आक्रोश जताया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि गुजरात के अरवल्ली जिले के खंभासर गांव में घोडी चढ़ने के मामले में गुजरात पुलिस बर्बरता के साथ दलितों पर टूट पड़ी.पिछले तीन दिन में यह चौथी घटना है. कहा कि ऐसा लगता है कि गुजरात और राजस्थान से सारे प्रगतिशील लोग मंगल ग्रह पर शिफ्ट हो गए है. तभी तो घोडी चढ़ने के मामले में और थानागाजी जैसे सामूहिक बलात्कार के मामले में उनके मुंह से उफ्फ तक नहीं निकली. दलितों को ज्ञानवर्धक गुट्टी देनेवाले सिविल सोसायटी के सारे लोगों के मुंह पर ताला.
Source: NDTV May 14, 2019 02:32 UTC