सफदरजंग अस्पताल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक सोमवार से शुरू हो गया है। इससे यहां अब नान कोविड मरीजों को इलाज मिल रहा है। पिछले दस महीने से यह ब्लाक कोरोना संकट के चलते बंद था। अब यहां पर हार्ट यूरोलाजी किडनी बीमारियों का इलाज फिर से शुरू हो गया है।नई दिल्ली [राहुल चौहान]। दिल्ली के जाने माने सफदरजंग अस्पताल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक सोमवार से शुरू हो गया है। इससे यहां अब नान कोविड मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। पिछले दस महीने से यह ब्लाक कोरोना संकट के चलते बंद था। अब यहां पर हार्ट, न्यूरो, यूरोलाजी, किडनी आदि बीमारियों का इलाज फिर से शुरू हो गया है।राहत की बात यह है कि 10 महीने बाद हार्ट कमांड सेंटर खुलने की वजह से दिल के मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है। इस बारे में यूरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर अनूप कुमार ने बताया कि इस सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में तीन जोन है।कोविड के आने के बाद यहां के तीनों ब्लाक में कोरोना के मरीज थे, जिसकी वजह से इस ब्लाक में नान कोविड मरीजों का इलाज बंद कर दिया गया था। लेकिन अब सिर्फ एक जोन में ही कोविड मरीजों का इलाज हो रहा है। बाकी दो जोन में नान कोविड मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। डाक्टर ने यह भी बताया कि सामान्यत: यूरोलाजी विभाग में रोजाना तीन टेबल पर आपरेशन किया जाता है, लेकिन अभी सिर्फ एक टेबल पर ही इलाज शुरू हो गया है। साथ ही यहां ओपीडी भी पहले से चल रही है लेकिन सर्जरी के लिए सप्ताह में सिर्फ दो टेबल मिल पा रही थी। इस वजह से अति आवश्यक सर्जरी भी नहीं हो पा रही थीं। लेकिन अब प्रतिदिन सर्जरी हो रही है, और धीरे-धीरे पहले की तरह ही तीनों टेबल शुरू हो गए है। ।इससे मरीजों की परेशानी खत्म होगी और एक टेबल पर औसतन प्रतिदिन चार से पांच सर्जरी हो सकेंगी। इसी क्रम में हार्ट कमांड सेंटर भी शुरू हो गया है। सफदरजंग अस्पताल का यह सबसे महत्वपूर्ण सेंटर है। यहां पर आपातकालीन स्थिति में हार्ट से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का इलाज किया जाता है। सेंटर पूरी तरह हार्ट के मरीजों के लिए समर्पित है। इस ब्लाक में अब कार्डिएक थोरासिक सर्जरी भी शुरू हो गई है। वहीं, किडनी, न्यूरोलाजी सहित अन्य विभाग भी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran February 08, 2021 10:28 UTC