Delhi-NCR Rain: इस सीजन की पहली बारिश से ठिठुरे लोग, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.6 डिग्री सेल्सियस - News Summed Up

Delhi-NCR Rain: इस सीजन की पहली बारिश से ठिठुरे लोग, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.6 डिग्री सेल्सियस


राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कई दिनों से बादलों की लुका छिपी के बीच शुक्रवार सुबह दिल्ली के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने से ठंड बढ़ गई है। इस मौसम की पहली वर्षा हुई, जिससे न्यूनतम तापमान गिर गया। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले चार व पांच दिसंबर को सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। अधिकतम तापमान भी 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।सुबह छह बजे से ही दक्षिण पूर्वी व पश्चिमी दिल्ली के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा शुरू हो गई थी। इससे सुबह काम पर जाने वालों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली व एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। सुबह वायु प्रदूष खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के नीचे यानी खराब श्रेणी में था।


Source: Dainik Jagran January 09, 2026 13:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */