वहां अपनी अंतिम नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंच गए. रात्रि भोजन का कार्यक्रम यमुना विहार के बीजेपी अध्यक्ष के घर पर हुआ. Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 'पीले और लाल' को 'हरा' करने में जुटी BJPगौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष रहने के दौरान अमित शाह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करते रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जब अमित शाह को यूपी का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था, उस दौरान अमित शाह हर दिन कार्यकर्ताओं के घर भोजन करते रहे थे. माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के इस कदम से जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार होगा, वहीं उनको जीत का मूल मंत्र मिल पाएगा.
Source: NDTV January 25, 2020 02:03 UTC