Delhi: महिला पत्रकार से लूटपाट के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस को मिला अहम सुरागनई दिल्ली, एएनआइ। दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में महिला पत्रकार से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने इस घटना से जुड़े मामले में पुलिस को अहम सुराग दिए हैं। डीसीपी साउथ अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पत्रकार जॉयमाला बागची के मामले में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं।फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी किस इलाके से हुए इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस आरोपित से पूछताछ की जा रही है।दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क थानाक्षेत्र के ग्रेटर कैलाश-2 में महिला पत्रकार से लूट के मामले में जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इनमें एक एएसआइ व दो कांस्टेबल शामिल हैं। एसएचओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मामले में उनकी लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।डीसीपी साउथ अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पत्रकार जॉयमाला बागची के साथ रविवार शाम हुई लूट की वारदात को गंभीरता से लिया गया है। लुटेरों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के लिए 25 से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास व वहां से जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वह स्वयं पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जेल से बाहर आए बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिकPosted By: Mangal Yadavअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 29, 2019 16:08 UTC