Delhi: बर्खास्त विधायकों वाली सीटों पर AAP उम्मीदवार लगभग तय, इन नेताओं का नाम चर्चा मेंनई दिल्ली [वी.के.शुक्ला]। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए जुट चुकी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुख्यालय में कार्यकर्ता टिकट मांगने के लिए भी पहुंचने लगे हैं। मगर पार्टी द्वारा बर्खास्त किए जाने से खाली हुईं पांच सीटों के लिए टिकट मांगने वाले नहीं पहुंच रहे हैं।माना जा रहा है कि पार्टी इन सीटों पर प्रत्याशी फाइनल हो चुकी है। गांधी नगर और सुल्तानपुर माजरा से अभी किसी के नाम की चर्चा नहीं है, लेकिन किसी कार्यकर्ता को ही टिकट मिलने की संभावना है।क्यों गई इन विधायकों की सदस्यतापार्टी ने ही खुद अपने बागी पांच विधायकों की सदस्यता रद करा दी है। इनमें अनिल बाजपेयी, कर्नल देवेंद्र सहरावत, कपिल मिश्र,अलका लांबा व संदीप कुमार शामिल हैं।करावल नगर से दुर्गेश पाठक का टिकट लगभग तयमाना जा रहा है कि पार्टी नेता दुर्गेश पाठक का करावल नगर से टिकट पक्का है। दुर्गेश पाठक पार्टी नेतृत्व के करीबी लोगों में से एक हैं। 2017 के पंजाब चुनाव में वहां के सह प्रभारी रह चुके हैं। इलाके के तमाम लोगों को पार्टी में शामिल करा चुके हैं।बिजवासन से बीएस जून का नाम लगभग पक्कापेशे से वकील बीएस जून का टिकट बिजवासन विधानसभा से तय माना जा रहा है। बीएस जून पार्टी के मुकदमे लड़ते हैं। कई में पार्टी को जीत दिला चुके हैं। उन्होंने आप की उस समय भी मदद की है जब आप को बगैर पैसे मुकदमे लड़ने वाले नहीं मिलते थे। हालांकि इससे पहले लोकसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए पूर्व निगम पार्षद कृष्ण सहरावत का भी इस सीट के लिए नाम चल चुका है।चांदनी चौक से प्रहलाद सिंह साहनी का नाम चर्चा मेंचांदनी चौक विधानसभा से प्रहलाद सिंह साहनी का नाम चर्चा में हैं। साहनी कांग्रेस के टिकट से लगातार चार बार चांदनी चौक सीट से विधायक रह चुके हैं। वह कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए हैं। साहनी चांदनी चौक सीट से दावेदारी कर रहे हैं। चर्चा है कि उन्हें या उनके बेटे को इस सीट से टिकट मिल सकता है।भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आप में हुए शामिलचुनाव नजदीक आते ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) में दूसरे दलों के नेताओं का शामिल होने का सिलसिला बढ़ गया है। रविवार को कांग्रेस के बाबरपुर जिला उपाध्यक्ष हाजी मारूफ एवं उनके सहयोगी और विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की नेता शिखा गर्ग अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुईं।इन सभी को दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर दिल्ली कैंट विधानसभा से आप विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो भी मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय इदरीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शरीफ मोहम्मद इदरीसी समेत कई लोग आप में शामिल हुए। इन सभी को राजेंद्र पाल गौतम ने सदस्यता दिलाई।Weather Update: दिल्ली में 2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, 4 उड़ानें कैसिंल; 16 डायवर्टWeather Forecast: कोहरे की वजह से DND पर लगा भीषण जाम, घंटों से परेशान हैं लोगPosted By: Mangal Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 30, 2019 06:56 UTC