Deep Sidhu के साथ कोई संबंध न होने की बात बोलना सनी देओल को पड़ा भाड़ी, पुरानी फोटो शेयर कर लोगों ने कर दिया ट्रोलपंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू इन दिनों चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनपर गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह केसरिया झंड़ा फहराने का आरोप है। जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं।नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू इन दिनों चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनपर गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह केसरिया झंड़ा फहराने का आरोप है। जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसा करने पर कई फिल्मी सितारों ने भी दीप सिद्धू की आलोचना की है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने भी उनकी आलोचना की है।इतना ही नहीं सनी देओल यह भी कहा है कि उनका और उनके परिवार को दीप सिद्धू से कोई लेना-देना नहीं हैं। अभिनेता ने यह बात मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बोली है। लेकिन सनी देओल को दीप सिद्धू के लिए यह बात कहना भारी पड़ गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स दीप सिद्धू के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो साझा करके उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।दरअसल सनी देओल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी 6 दिसबंर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है, जय हिन्द'। सनी देओल को ट्विटर पर यह बात लिखना भारी पड़ गया है। कई सोशल मीडिया पर यूजर्स दीप सिद्धू के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो साझा करते उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।Gurudev Singh नाम के यूजर ने सनी देओल के माता-पिता हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के साथ दीप सिद्धू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कृप्या झूठ बोलने की कोशिश न करें। हमारी भावनाऐं आहत होती हैं, जय भारत।'Govind Vashishth ने सनी देओल को ट्रोल करते हुए लिखा, 'बहूत याराना लगता है वाह सनी साहब।'Binod Kumar (बिनोद भैया) My Personal views नाम के यूजर ने दीप सिद्धू और सनी देओल का साथ में एक इंटरव्यू साझा किया है। इस इंटरव्यू में सनी देओल दीप सिद्धू को अपना छोटा भाई बता रहे हैं।🤔🤔🤔🤔 बहूत याराना लगता है वाह सनी साहब — Govind Vashishth (@Govindspeak) January 27, 2021Alok Singh chauhan नाम के यूजर ने लिखा, 'सनी देओल में शर्म बची हो तो इस्तीफा दे दे वरना पूरे देश के किसान इसके खानदान की फिल्मों का बॉयकॉट करेगा'। Suneel जोगपुरिया ने ट्विटर पर दीप सिद्धू और सनी देओल की तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'दीप सिद्धू से सनी देओल का कोई संबंध नहीं है , यह तो सनी देओल का डुप्लीकेट है।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सनी देओल को दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध न होने का दावा करने पर ट्रोल किया है।Deep Siddu is like Younger Brother to Me. - Sunny Deol#BlockGodiMediaOnSocialMedia pic.twitter.com/NE4kWZdblE — Binod Kumar (बिनोद भैया) My Personal views . (@binodojha999) January 27, 2021शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran January 27, 2021 08:26 UTC