हमने तय समय से 10:30 बजे मार्च शुरू किया था,पर पन्नू ग्रुप 7 बजे निकल गया उन्हें पुलिस ने क्यों नहीं रोका? किसान ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में 200 लोग लिए गए हिरासत मेंसंयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पंजाब के किसान संगठनों ने बैठक की. शांतिपूर्ण आंदोलन के ख़िलाफ़ किसान मज़दूर संघर्ष समिति(पन्नू ग्रुप) के साथ मिलकर गंदी साज़िश रची गई.जिस किसान समूह ने रिंग रोड पर बैरिकेड तोड़े, वे संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं है. गौरतलब है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान नांगलोई में किसानों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई. हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.
Source: NDTV January 27, 2021 08:25 UTC