Covid Vaccine News : कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चार राज्यों में सफल, टीकाकरण जल्द शुरु होने की उम्मीद - News Summed Up

Covid Vaccine News : कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चार राज्यों में सफल, टीकाकरण जल्द शुरु होने की उम्मीद


Covid Vaccine News : कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चार राज्यों में सफल, टीकाकरण जल्द शुरु होने की उम्मीदCovid 19 Vaccine News केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर को असम आंध्र प्रदेश पंजाब और गुजरात में कोरोना के टीकाकरण के लिए ड्राई रन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार तैयारियों पर जोर दे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर को असम, आंध्र प्रदेश, पंजाब और गुजरात में कोरोना के टीकाकरण के लिए ड्राई रन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।The dry run for Covid-19 vaccination successfully conducted in Assam, Andhra Pradesh, Punjab, and Gujarat on 28th and 29th December 2020: Union Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/PR1KJ2QdQb — ANI (@ANI) December 29, 2020कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए मशीनरी को जमीनी तैयारी को परखा जा रहा है, जिससे वास्तविक वैक्सीनेशन से पहले जरूरी कमियों का पता लगाया जा सके और उन्हें समय रहते दुरुस्त किया जाए, वैसे, केंद्र की प्रस्तावित योजना के अनुसार वास्तविक वैक्सीनेशन जनवरी में शुरू हो सकता है। कोविड-19 वैक्सीन का देश को अब बेसब्री से इतंजार है। ड्राई रन के बाद अब माना जा रहा है सरकार अब जल्द ही कोरोना की वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर सकती है।जिला प्रशासन की देखरेख में किया गया ड्राई रनड्राई रन के दौरान सभी राज्यों के जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था और डमी लाभार्थी के डेटा, स्थल निर्माण, वैक्सीन आवंटन, टीका लगाने वालों के लिए टीकाकरण विवरण का संचार जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया गया था।जानिए क्या होता है ड्राई रनबता दें कि ड्राई रन राज्यों में कोल्ड चेन से वैक्सीनेशन साइट्स तक वैक्सीन लाने-ले जाने की प्रक्रिया परखी जा रही है। वैक्सीनेशन साइट्स पर किस तरह की दिक्कतें आ सकती है, यह भी पता लगाने की कोशिश होगी। वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन की रियल-टाइम ट्रैकिंग इसमें शामिल है। ड्राई रन में 'कोविन' पर जरूरी डेटा एंट्री होगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वैक्सीन डिलीवरी, टेस्टिंग की रिसीप्ट और अलॉटमेंट, टीम मेंबर्स का एप्वॉइंमेंट, साइट्स पर मॉक ड्रिल की निगरानी होगी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */