अब बचे हैं सिर्फ तीन दिन, 15 मिनट में ऐसे फाइल करें ITR - News Summed Up

अब बचे हैं सिर्फ तीन दिन, 15 मिनट में ऐसे फाइल करें ITR


आईटीआर भरने से पहले की तैयारी सबसे पहले ITR फाइल करने के लिए अपना PAN, Aadhaar, बैंक अकाउंट नंबर, इन्वेस्टमेंट डिटेल्स और उसके प्रूफ/सर्टिफिकेट, फॉर्म 16, फॉर्म 26 AS वगैरह अपने पास निकाल कर रख लें। आप जो डिटेल भरेंगे उसके लिए ये सब जानकारियां काम आएंगी। अब यह पता करें कि आप को कौन सा-फॉर्म भरना होगा। उदाहरण के लिए ITR 1 ‘सहज’ फॉर्म उन नागरिकों के लिए है, जिनकी कुल आय 50 लाख रुपये तक है। उन्हें सैलरी, एक हाउस प्रॉपर्टी से किराया, सेविंग्स अकाउंट पर हासिल ब्याज आदि के जरिए कुल 50 लाख रुपये सालाना तक आमदनी होती है।ऑनलाइन ITR भरने के दो तरीके ऑनलाइन ITR दो तरीकों से भरा जा सकता है। पहला तरीका है ITR फॉर्म डाउनलोड कर, फॉर्म ऑफलाइन भरकर XML फाइल अपलोड करना। दूसरा तरीका है सभी डेटा सीधे ऑनलाइन ई-फाइलिंग पोर्टल पर भरकर सबमिट करना। हम यहां आपको दूसरे तरीके से यानी ऑनलाइन ई-फाइलिंग का तरीका बता रहे हैं, जो ज्यादा आसान है। इस तरह से स्टेप बाय स्टेप आप आईटीआर भर सकते हैं।ऐसे करें शुरुआत सबसे पहले www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। अगर आप पहली बार रिटर्न भर रहे हैं तो अपने आप को यहां रजिस्टर्ड करें। इसके लिए आपको अपने पैन और अन्य डिटेल भरने की जरूरत पड़ेगी। अगर आपने पिछले सालों में रिटर्न भरा है तो आप ऑलरेडी रजिस्टर्ड होंगे। आपको विभाग से एक यूजर आईडी, पासवर्ड मिलेगा। यूजर आईडी (PAN), पासवर्ड, जन्मतिथि और कैप्चा कोड एंटर कर लॉग इन करें। ‘e-File’ टैब पर जाएं और Income Tax Return लिंक पर क्लिक करें।आईटीआर फॉर्म का चुनाव सबसे पहले ये चुनें की कौन सा ITR फॉर्म भरना है। फिर यह सेलेक्ट करें कि असेसमेंट ईयर कौन सा है। अभी जो आप आईटीआर भरने जा रहे हैं, उसके लिए असेसमेंट ईयर 2020-21 है। इसके बाद आटीआर फॉर्म नंबर, फाइलिंग टाइप और सबमिशन मोड सलेक्ट करें। अगर ओरिजिनल रिटर्न भर रहे हैं तो 'Original' टैब पर क्लिक करें। अगर रिवाइज्ड रिटर्न भर रहे हैं तो 'Revised Return' पर क्लिक करें। इसके बाद Prepare and Submit Online को चुनें फिर Continue को क्लिक करें।सेव करते रहें इसके बाद नए पेज में दी गई सभी जानकारियों को भरें और सेव करते रहें, क्योंकि सेशन टाइम आउट हुआ तो भरी गई सभी जानकारियां गायब हो जाएंगी। इसमें आपको निवेश की सभी जानकारियां, हेल्थ और जीवन बीमा पॉलिसी आदि की जानकारियां भरनी हैं। सभी जानकारियां भरने के बाद अंत में Verification का पेज आएगा, जिसे आप चाहें तो उसी समय वेरिफाई कर दें, नहीं तो 120 दिन के अंदर वेरिफाई कर सकते हैं।


Source: Navbharat Times December 29, 2020 03:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */