गुजरात में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामलेगुजरात में रविवार को कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,27,206 हो गई. विभाग के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान 35 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. गुजरात में दिन में 1.26 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गयी जिसके साथ ही अब तक राज्य में अब तक 7.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. इस केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 10,654 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 10650 लोग ठीक हो चुके हैं.
Source: NDTV November 22, 2021 16:32 UTC