कांग्रेसियों ने निकाली जनजागरण यात्रा - News Summed Up

कांग्रेसियों ने निकाली जनजागरण यात्रा


कांग्रेसियों ने निकाली जनजागरण यात्राशाजापुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। महंगाई आज भी महंगाई है जो जितनी ज्यादा बढ़ेगी उतना आम आदमी का जीना और बसर करना मुश्किल हो जाएगा। यह कहना था वरिष्ठ कांग्रेसियों का जो लोगों को जागरूक करने जन जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। जिसकी शुरुआत सोमवार को ग्राम कैथलाय से हुई। जिसमें शामिल होकर कांग्रेसियों ने लोगों से चर्चा की। कांग्रेसियों ने लोगों को बताया कि प्रदेश की राज्य और केंद्र सरकार आपको बहका रही हैं कि हम विकास कर रहे हैं। जबकि यह एक ढकोसला है। महंगाई को विकास का नाम दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों को बताया कि आप खुद यह बताएं कि इतने साल में क्या विकास हुआ। क्या आम आदमी को रोजगार मिला, क्या आम आदमी की आमदनी बढ़ी। यात्रा में शामिल विधायक कुणाल चौधरी, मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, गजेंद्रसिंह सिसौदिया, गुलाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य कमल मालवीय शुजालपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह , रामनारायण कुशवाह, चंगी राम, महेश कंचन, सुमेर परमार, अकोदिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मप्र महिला कांगेस कमेटी की सचिव चंचल जादौन, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मयंक परमार, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कैलाश उपलावदिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धिक खां आदि ने संबोधित किया।जागरूक करने के लिए निकाल रहेजिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार केवल लोगों के साथ छलावा कर रही है। भाजपा का असली चेहरा उजागर करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है ताकि लोग जागरूक हों। उन्होंने बताया कि कैथलाय से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया है जो सिलोचा तक निकाली गई है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran November 22, 2021 15:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */