अभी 2,68,581 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.63 प्रतिशत है. Coronavirus Updates:Dec 29, 2020 21:11 (IST) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले सामने आएNDTV के संवाददाता के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 703 नए मामले सामने आए और 28 और मरीजों की मौत हो गई. Dec 29, 2020 20:02 (IST) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,018 नए मामले सामने आए, 69 रोगियों की मौतन्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3018 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 19,25,066 हो गई. Dec 29, 2020 10:34 (IST) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधनन्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार तड़के निधन हो गया. Dec 29, 2020 07:08 (IST) छत्तीसगढ़ में 1188 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टिछत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1188 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.
Source: NDTV December 29, 2020 00:23 UTC